Womens Day 2026 : आज दुनियभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। वहीं कंई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने फैंस को…
आज दुनियभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Womens Day 2026) सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर हर कोई अपने जीवन में मौजूद महिलाओं के प्रति प्यार और आभार जताकर उन्हें शुभकामनाएँ दे रहा है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी विमेंस डे के अवसर पर कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी माँ,बहन और पत्नी आदि को विश किया है। तो चलिए आपको दिखाते है कि आपके पसंदीदा सेलेब्रिटीज कैसे ये दिन सेलिब्रेट कर रहे है।
Womens Day 2026 पर करीना कपूर का पोस्ट
Contents
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंटरनेशनल विमेंस डे के अवसर पर सभी औरतों को एक प्यारी सी सलाह दी है। करीना ने अपनी कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होने कैप्शन में लिखा, “सभी महिलाओं को…ये बात कभी मत भूलना और अपनी लाइफ के हर दिन कहना- मैं अपनी फेवरेट हूँ। हैप्पी विमेंस डे लेडीज़।”
संजय दत्त ने शेयर की प्यारी तस्वीरें
संजय दत्त ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी दिवंगत माँ नरगिस दत्त, पत्नी मान्यता , बड़ी बेटी त्रिशाला और छोटी बेटी इकरा दत्त के साथ कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे जीवन में महिलाएँ मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है। हैप्पी विमेंस डे।”

International Women’s Day पर सामंथा ने लिखा खास नोट
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपनी माँ और दोस्तों के साथ कंई प्यारी सी तस्वीरें करते हुए Womens Day 2026 की शुभकामनाएँ दी है। इन तस्वीरों में से कुछ सामंथा की शादी के दौरान की है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “उन सभी अद्भुत महिलाओं को जिन्हे मुझे जानने का मौका मिला। वे महिलाएँ जो उस भविष्य का निर्माण कर रही है, जिसे हम मिलकर बना रहे है, और वे महिलाएँ जिनसे मैं हर दिन सीखती हूँ और आगे बढ़ती हूँ।”
ताहिरा कश्यप ने Women’s Day पर लिखी कविता
आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर/राइटर ताहिरा कश्यप ने Womens Day 2026 पर एक प्यारी सी कविता के साथ अपने फैंस को विश किया है।
बाबिल खान ने माँ सुतापा को बताया अपनी बेस्टफ्रेंड
बाबिल खान ने अपनी माँ सुतापा के साथ कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी माँ को अपनी सबसे अच्छ दोस्त बताया है। बाबिल ने लिखा, “मेरी पहली बेस्ट फ्रेंड, मेरा पहला रिश्ता, वो महिला जिसने आने वाली सभी महिलाओं के लिए मिसाल कायम की। मेरी माँ, मेरे लिए। हैप्पी वीमेंस डे।”
यह भी देखें: Holi 2026: कैटरीना कैफ से लेकर कृति सेनन तक बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से मनाई होली, देखिए तस्वीरें





