Teji Bachchan

माँ Teji Bachchan की 18वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- ‘शब्द नहीं है’

Teji Bachchan: अमिताभ बच्चन अपनी की माँ तेजी बच्चन की 18वीं पुण्यतिथि पर काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके पास शब्द…

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उम्र के उस पड़ाव पर भी टीवी और फिल्मों में एक्टिव है। इन सब के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते है। बिग बी अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते है। वहीं आज अपनी माँ तेजी बच्चन (Teji Bachchan) की पुण्यतिथि पर भी  वे काफी भावुक हो गए और उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए माँ को याद किया है।

Teji Bachchan की जयंती पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट

दरअसल हाल में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर अपनी माँ तेजी बच्चन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उनके पास शब्द नहीं है। बिग बी ने लिखा, “माँ की याद में समर्पित आज का दिन, कुछ कहने के लिए शब्द नहीं होते, बस… प्रार्थनाएँ।”

Teji Bachchan

कौन थी Teji Bachchan ?

बता दे कि तेजी बच्चन का जन्म साल 1914 में लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। इन्होने  मनोविज्ञान की पढ़ाई की थी और इसके बाद लाहौर के एक कॉलेज में कुछ समय के लिए एक शिक्षक के तौर पर काम किया। इसके बाद इन्होने एक थिएटर आर्टिस्ट और समाज सेविका के रूप में भी काम किया। वहीं साल 2007 में 93 साल की उम्र में इनका निधन हो गया था।

अक्सर माँ को याद करते है बिग बी

बता दे कि अमिताभ बच्चन अपनी माँ तेजी बहन के बेहद करीब थे। वे अक्सर अपनी माँ के द्वारा दी गई सीख को याद करते रहते है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते है।

अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन होस्ट कर रहे है। फैंस को उनके ये शो काफी पसंद आता है।

यह भी देखें: Big B: मूसलाधार बारिश के बीच भी अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे फैंस, भावुक हुए बिग ने कहा- ‘मैंने बहुत समझाया लेकिन…’

यह भी देखें: KBC 17: दृस्टिबाधित IAS ऑफिसर की बातें सुन इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कहा- ‘सुना है कि आप बहुत टॉल और हैंडसम है’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top