Ananya Panday at nageshwar jyotirlinga

माँ भावना के साथ द्वारका पहुँची अनन्या पांडे, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में किए दर्शन 

Ananya Panday हाल ही में अपनी माँ भावना पांडे के साथ गुजरात के द्वारका पहुँची। एक्ट्रेस ने यहाँ प्रसिद्ध Nageshwar Jyotirlinga मंदिर में दर्शन किए।

Nageshwar Jyotirlinga Temple: बॉलीवुड अभिनेत्री अन्नया पांडे भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त है। वे अक्सर अलग-अलग शिव मंदिर जाकर पूजा करती रहती है। वहीं इसी साल की शुरूवात में अनन्या ने बेहद पवित्र आध्यात्मिक यात्रा यानि 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की यात्रा शुरू की थी। अन्नया ने फरवरी 2026 में नासिक, महाराष्ट्र में अपने पहले और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे और इसे बेस्ट जर्नी की शुरूवात कहा था।

Ananya Panday ने Nageshwar Jyotirlinga मंदिर में किए दर्शन

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने के बाद अन्नया पांडे अब गुजरात, द्वारका के नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने पहुँची। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री शिव भक्ति में लीन नजर आ रही है।

तस्वीरों में अनन्या पांडे के साथ उनकी माँ भावना पांडे को भी देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों माँ-बेटी बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही है।

सेलेब्स ने लुटाया प्यार

अन्नया के इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ-साथ फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे है। संजय कपुर, सान्या मल्होत्रा, राशा थडानी और मौनी रॉय सहित कंई एक्टर्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हर-हर महादेव।’ एक ने लिखा, ‘भोलेनाथ आप पर कृपा बनाए रखे, अन्नया।’ इसके अलावा भी कंई फैंस ने इसी तरह के कमेंट किए है।

अन्नया पांडे की अपकमिंग फिल्में

बात करें अन्नया पांडे की प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये जल्द ही लक्ष्य के साथ ‘चाँद मेरा दिल’ में नजर आएंगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है।

इसके अलावा अनन्या वेब सीरीज Call  Me Bae Season 2 भी नजर आएंगी। इस सीरीज में अनन्या ने बेला राजवंश उर्फ बे का किरदार निभाया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। ऐसे में फैंस इस सीरीज के दूसरे सीजन के लिए भी बेहद एक्साइटेड है।

यह भी देखें: कंगना रनौत ने 12 Jyotirlinga के दर्शन पुरे होने पर जताई खुशी, कहा- ‘एक दशक से अधिक समय’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top