येलो लहँगा पहन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची Alia Bhatt, रानी मुखर्जी और अयान के साथ क्लिक की तस्वीरें 

Alia Bhatt

Alia Bhatt हाल ही में काजोल और रानी मुखर्जी के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री येलो कलर का […]

Alia Bhatt हाल ही में काजोल और रानी मुखर्जी के दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची। इस दौरान अभिनेत्री येलो कलर का लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही थी।

पुरे देश में इन दिनों नवरात्री की धूम मची हुई है। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी और काजोल भी हर साल मुंबई में अपनी फैमिली के साथ दुर्गा पूजा पंडाल लगाती है। इस साल भी इन्होने भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया, जिसमें कंई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुई।प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, जया बच्चन, सुमोना चक्रवर्ती और करण जौहर सहित कंई सेलेब्स ने पंडाल पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। वहीं अब अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी मत्था टेकने पहुंची।

Alia Bhatt ने लिया माता रानी का आशीर्वाद

दरअसल हाल ही में Alia Bhatt का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस दौरान वे येलो कलर का लहँगा पहने पहने काफी प्यारी लग रही है। वहीं खुले बालों और कानों में झुमके के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। वीडियो में आलिया को अपनी गाड़ी से उतरते देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान उनके बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर अयान मुखर्जी उन्हें बाहर तक लेने आते है।

लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी आलिया

एक वीडियो में उन्हें माता रानी की पूजा करते और उनका आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।  वहीं इसके बाद आलिया ने रानी, अयान और तनीषा मुखर्जी के साथ फोटोज भी क्लीक कराई।

फैंस में मची आलिया के साथ सेल्फी लेने की होड़

वहीं आलिया को देख फैंस के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। सामने आए वीडियो में अभिनेत्री को एक-एक कर सभी के साथ फोटोज क्लिक कराते देखा जा सकता है। आलिया के इस बिहेवियर की लोग खूब तारीफ कर रहे है।

यह भी देखें:Alia Bhatt: अपने 250 करोड़ के बंग्ले का इनसाइड वीडियो वायरल होने पर भड़की आलिया भट्ट, कहा- ‘यह प्राइवेसी का उल्लंघन’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top