सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में पुरे किए 15 साल, पति जहीर इकबाल के साथ रीक्रिएट किया दबंग का ये सीन 

15 years of Dabangg

15 Years Of Dabangg: सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज इस फिल्म […]

15 Years Of Dabangg: सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज इस फिल्म को 15 साल पुरे हो गए है। वहीं इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने…

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2015 में आई फिल्म दबंग  से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी सलमान खान के अपोजिट नजर आई थी। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और यह उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बन गई थी। वहीं आज इस फिल्म के 15 साल (15 Years Of Dabangg) पुरे होने पर सोनाक्षी ने पुरानी यादों को ताजा किया है।

सोनाक्षी ने रिक्रिएट किया ये सीन (15 Years Of Dabangg)

दरअसल सोनाक्षी ने अपने पति और एक्टर जहीर इकबाल के साथ दबंग का आइकॉनिक सीन रिक्रिएट किया है। सामने आए वीडियो में जहीर चुलबुल पांडे बने हुए सलमान का डायलॉग बोलते नजर आ रहे है। वे कहते है- प्यार से दे रहे  है ले लो, वरना थप्पड़ मार कर भी दे सकते है।’ वहीं इतना सुनते ही सोनाक्षी की हँसी छूट जाती है और वे जोर-जोर से हंसने लगती है।

वहीं तभी काफी मस्ती-मजाक के बाद एक्ट्रेस अपना डायलॉग बोलती है। वे कहती है- ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है।’ सोनाक्षी-जहीर का ये मस्तीभरा वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शेयर की पुरानी यादें

वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस ने इस फिल्म से भी अपनी कुछ तस्वीरें और छोटी-छोटी क्लिप्स शेयर की है। एक वीडियो में सोनाक्षी और सलमान का आइकॉनिक सीन देखा जा सकता है। वहीं कंई अन्य वीडियो में सलमान चुलबुल पांडे के अवतार में नजर आ रहे है। इस पोस्ट के कैप्शन में प्राइम वीडियो की तरफ से लिखा गया है- “पांडे जी, रज्जो और उनकी दबंग दुनिया के 15 साल।”

फैंस ने बरसाया प्यार

वहीं सोनाक्षी का ये पोस्ट देख फैंस भी पुरानी यादों में खो गए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यकीन ही नहीं हो रहा पंद्रह साल हो गए।’ एक ने लिखा, ‘यह मेरी फेवरेट फिल्म है।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Mastodon Twitter instagram
Scroll to Top