Site icon FN

Alpha Release Date: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान 

Alpha Release Date

Alpha Release Date: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ YRF के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली है। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट…

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ हुआ है। बता दे कि इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट (Alpha Release Date) भी अनाउंस कर दी गई है।

Alpha Release Date का हुआ ऐलान

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए अल्फा की नई रिलीज डेट के अनाउंसमेंट की है। इस पोस्टर में आलिया के किरदार की भी थोड़ी सी झलक देखी जा सकती है, जिसमें इनके चेहरे पर कुछ घाव नजर आ रहे है।

वहीं इसके साथ ही इस फिल्म की नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। दरअसल अल्फा 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है ‘अल्फा’

गौरतलब है कि अल्फा वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की फर्स्ट फीमेल लीड फिल्म होने वाली है। वहीं आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी इस फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएँगे।

शिव रवैल ने किया है निर्देशन

बताते चलें की अल्फा का निर्देशन Shiv Rawail कर रहे है। वहीं आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।

आलिया और शरवरी की अन्य फिल्में (Alpha Release Date)

वहीं बात करें अल्फा की कास्ट के अन्य प्रोजेक्ट्स की तो आलिया भट्ट को पिछली बार फिल्म ‘जिगरा’ में देखा गया था। वहीं अब ये संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वार’ में नजर आएंगी। इस इस फिल्म में इनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में है।

शरवरी वाघ के पास भी अल्फा के अलावा इम्तियाज अली की एक अनटाइटल्ड मूवी है। इस फिल्म में इनके साथ दिलजीत दोसांझ और वेदांग रैना नजर आएँगे। अनिल कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सूबेदार’ की सफलता एन्जॉय कर रहे है। वहीं बॉबी देओल के पास भी ‘जन नायकन’ और ‘बंदर’ सहित कंई फिल्में पाइपलाइन में है।

यह भी देखें: Alia Bhatt: अपने 250 करोड़ के बंग्ले का इनसाइड वीडियो वायरल होने पर भड़की आलिया भट्ट, कहा- ‘यह प्राइवेसी का उल्लंघन’

Exit mobile version