Site icon FN

‘आई लव यू जयम्मा…’, रश्मिका मंदाना के 30वें बर्थडे पर पति विजय देवरकोंडा ने Ranabaali का बीटीएस वीडियो शेयर कर दी बधाई 

Ranabaali BTS

शादी के बाद रश्मिका मंदाना का ये पहला बर्थडे है। ऐसे में उनके पति और एक्टर विजय देवरकोंडा ने Ranabaali के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

साउथ फिल्म इंडस्टी के दो मशहूर सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में  शादी के बंधन में बंधे है। वहीं अब ये कपल फिल्म रणबाली (Ranabaali) में साथ नजर आने वाले है। आज रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर इस फिल्म के मेकर्स ने BTS वीडियो जारी किया है और देवरकोंडा ने ये वीडियो शेयर करते हुए अपनी वाइफ व को-एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है।

Ranabaali के सेट से BTS वीडियो

दरअसल कुछ समय पहले ही रणबाली के मेकर्स ने इस फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रश्मिका को ‘जयम्मा’ का किरदार में ढलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रश्मिका ने इस किरदार को समझने और इसमें ढलने के लिए काफी मेहनत की है।

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर पति विजय ने लुटाया प्यार

वहीं विजय देवरकोंडा ने खुद ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को शेयर हुए अभिनेता ने अपनी पत्नी व को-स्टार के प्रति प्यार का इजहार भी किया है। दरअसल देवरकोंडा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “आई लव यू जयम्मा।”

इन भाषाओँ में रिलीज होगी Ranabaali मूवी

जानकरी के लिए बता दे कि Ranabaali का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। यह फिल्म 19वीं सदी के ब्रिटिश काल में सेट है। इस फिल्म में देवरकोंडा ने एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी रणबाली का किरदार निभाया है, वहीं रश्मिका को उनकी पत्नी जयम्मा के किरदार में देखा जाएगा। यह एक पैन इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे मुख्य रूप से तेलगु में बनाया गया है। हालाँकि इस फिल्म को तेलगु के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

पहले भी इन फिल्मों में साथ काम कर चुके विजय-रश्मिका

बता दे कि ये पहली बार नहीं है कि जब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ में काम कर रहे हो। इससे पहले भी ये दोनों सितारे गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम कर चुके है। ऐसे में फैंस एक बार फिर फिर इन दोनों सितारों को साथ में बड़ी स्क्रीन पर साथ में देखने के लिए बेहद उत्साहित है।

यह भी देखें: Virosh Latest Video: शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए विजय-रश्मिका, रेड सूट में बेहद खूबसूरत दिखी नई दुल्हन 

Exit mobile version