Site icon FN

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की ‘Tu Meri Zindagi Hai’ इस दिन होगी रिलीज, रणबीर की ‘रामायण’ से क्लैश नहीं चाहते मेकर्स 

Tu Meri Zindagi Hai release date

Tu Meri Zindagi Hai Movie: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा ‘तू मेरी जिंदगी है’ की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरसअल यह फिल्म…

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन काफी समय से अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस मूवी का नाम अभी डिसाइड नहीं हुआ है, हालाँकि इसे  अभी के लिए तू मेरी जिंदगी है (Tu Meri Zindagi Hai) नाम दिया गया है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रीलीला लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

अनुराग बसु की ‘Tu Meri Zindagi Hai’ दीवाली पर नहीं होगी रिलीज

दरअसल अनुराग बसु और इस फिल्म के मेकर्स कार्तिक और श्रीलीला स्टारर इस फिल्म को दीवाली 2026 पर रिलीज की योजना बना रहे थे। हालाँकि इस दीवाली रणबीर कपूर स्टारर  ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में ‘तू मेरी जिंदगी’ के मेकर्स नितेश तिवारी की इस मेगा बजट ‘मूवी से क्लैश नहीं करना चाहते।

अक्टूबर में रिलीज हो सकती है कार्तिक आर्यन की फिल्म

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक Tu Meri Zindagi Hai के मेकर्स और निर्देशक अनुराग बसु बेवजह ‘रामायण’ जैसी बड़ी मूवी से बॉक्स ऑफिस पर नहीं टकराना चाहते है। ऐसे में इस फिल्म के निर्माता दीवाली से पहले यानि अक्टूबर में इस फिल्म की रिलीज की योजना बना रहे है। ऐसे में यह फिल्म अक्टूबर 2026 में ही थिएटर्स में दस्तक दे सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का कश्मीर शेड्यूल पूरा हो गया है, वहीं अब मनाली में शूटिंग की जाएगी। ऐसे में निर्माता जल्दी से शूटिंग पूरी कर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू कर देंगे।

 2025 में हुई थी Tu Meri Zindagi Hai की अनाउंसमेंट

बताते चलें कि मेकर्स ने फरवरी 2025 में इस रोमांटिक-ड्रामा अनटाइटल्ड मूवी की अनाउंसमेंट की थी। इस टीजर वीडियो में कार्तिक आर्यन एक एक दिल टूटे आशिक और सिंगर के रूप में नजर आ रहे थे, जिसमें उनके बाल और दाढ़ी काफी बढ़ी हुई नजर आ रही थी। वहीं श्रीलीला को उनकी प्रेमिका के रूप में देखा जा सकता है।

यह भी देखें: Kartik Aaryan Latest News: लंदन वेकेशन के बाद काम पर लौटे कार्तिक आर्यन, कहा- ’48 घंटे की शूट मैराथन शुरू’

Exit mobile version