Site icon Filmy Narad

Tateeree Song: बादशाह ने FIR दर्ज होने के बाद मांगी माफी, कहा- ‘मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दें’

Badshah Tateeree Song controversy

Tateeree Song: आत्तिजनक सॉन्ग ‘टटीरी’ मामले में सिंगर, रैपर बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी…

मशहूर सिंगर व रैपर बादशाह अपने लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग टटीरी (Tateeree Song) को लेकर कानूनी पचड़े में फँसते नजर आ रहे है। दरअसल उनके इस सॉन्ग को लेकर काफी विवाद हो रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ हरियाणा के पंचकूला और जींद में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं अब बादशाह ने एक वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी है।

Tateeree Song Controversy

दरअसल बादशाह ने कुछ दिनों पहले अपना नया गाना टटीरी रिलीज किया था। इस गाने में स्कूल यूनिफार्म पहने कुछ लड़कियों को अपने स्कूल बैग फेंकते दिखाया गया था। वहीं इसके बाद ये लड़कियाँ हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर डांस करते नजर आ रही थी। इतना ही नहीं इस गाने में बादशाह ने कुछ ऐसी लिरिक्स का उपयोग किया था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।

बादशाह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

वहीं अब लगता है कि Tateeree Song मामले में हरियाणा पुलिस बादशाह को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। दरअसल हरियाणा पुलिस की तरफ से जारी किए गए एक पोस्ट में लिखा है, “आपत्तिजनक गीत Tateeree मामले में हरियाणा पुलिस की सख्त कार्रवाई। गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज। आरोपी के खिलाफ Look Out Circular (LOC) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू, पुलिस के समकक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी। गिफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है।”

यूट्यूब से हटाया गया Tateeree Song

पोस्ट में आगे लिखा है, “पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से विवादित गाना हटवाया। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी गाना हटवाने की करवाई जारी। आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई।”

बादशाह ने Tateeree Song मामले में माँगी माफी

वहीं मामले को बढ़ता देख बादशाह ने वीडियो शेयर कर माफी माँग ली है। इस वीडियो में वे  कह रहे है- “नमस्ते, मैं हूँ बादशाह। मेरा नया गाना टटीरी रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूँ कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रीप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसेज गया है, उससे कंई लोगों को, खासकर मेरे अपने हरियाणा के लोगों को, उनके सेंटीमेंट्स को ठेस पहुँची है।”

मैं किसी भी महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात नहीं कह सकता- बादशाह

बादशाह ने आगे कहा, “सबसे पहले मैं ये कहना चाहता हूँ कि मैं खुद हरियाणा से हूँ। जो लोग मुझे जानते है वो जानते है कि मेरी बोली, मेरे खानपान, मेरा रहन-सहन मेरी पहचान हरियाणा से है। मैं एक बहुत ही प्राउड हरियाणवी हूँ। मेरा कभी भी कोई भी ऐसा इरादा नहीं था, कोई भी ऐसा उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी भी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात करूँ।”

“मैं हिपहॉप जॉनर से हूँ, जहाँ लिरिक्स अक्सर कॉम्पिटिशन को नीचे दिखाते है, ये अपने प्रतिद्वंदी को लिए होते है। ये किसी भी बच्चे या महिला के लिए कभी नहीं था। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा के कल्चर को जितनी ऊँचाई पर लेकर जा सकता हूँ, लेकर जाऊँ। लेकिन अगर उस हिस्से से किसी को ठेस पहुँची है तो मैं तहे दिल से आप सभी से क्षमा मांगता हूँ। मैं उम्मीद करता हूँ कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझकर अपना बेटा समझकर मुझे माफ कर देंगे।”

यह भी देखें: Aryan Khan ने शाहरुख नहीं बल्कि माँ गौरी को डेडिकेट किया अपने करियर का पहला अवार्ड, कहा- ‘वे हमेशा कहती है कि…’

Exit mobile version