शीर्षक: SSKTK Teaser: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज
SSKTK Teaser: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में रोहित सर्राफ और सान्या मल्होत्रा की भी झलक दिखाई गई है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में इसकी शूटिंग पूरी हुई थी और अब मेकर्स ने फैंस के लिए टीजर जारी कर दिया है।
SSKTK Teaser हुआ रिलीज
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर पूरी तरह मस्ती और मनोरंजन से भरपूर नजर आता है। टीजर की शुरुआत वरुण धवन से होती है, जो सिर पर बड़ा सा मुकुट और सुरक्षा कवच पहने दिखाई देते हैं। वह अपने दोस्त से पूछते हैं, “लग रहा हूं न मैं बाहुबली?” इस पर उनका दोस्त बंटू मजेदार अंदाज में जवाब देता है कि वह रणवीर सिंह की धोती में प्रभास के “पौधे” की तरह लग रहे हैं।
इसके बाद टीजर में वरुण और जान्हवी की खट्टी-मीठी नोकझोंक भी देखने को मिलती है, जो कहानी में कॉमिक टच जोड़ देती है। दूसरी तरफ रोहित सर्राफ पूरे स्वैग के साथ हेलिकॉप्टर से एंट्री लेते हैं। वहीं, सान्या मल्होत्रा समेत अन्य कलाकारों की झलक भी दिखती है।
करण जौहर ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “क्विक इंट्रो: चार लोग, दो हार्टब्रेकर्स। एक शादी। टीजर रिलीज हो चुका है।”
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सर्राफ और सान्या मल्होत्रा के अलावा मनीष पॉल और विवेक ओबरॉय भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दशहरे के मौके पर यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऐसी ही और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हमारे हिंदी समाचार सेक्शन के साथ, जहां आपको फिल्म और मनोरंजन से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले मिलेगी।





