Mayank Pawar: स्प्लिट्सविला 7 फेम मयंक पवार का निधन हो गया है। उन्होंने महज 37 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल स्प्लिट्सविला 7 में सबके चहीते कंटेस्टेंट रहे मयंक पवार (Mayank Pawar) का निधन हो गया है। उन्होंने कल 37 की उम्र में अपनी अंतिम साँस ली। मयंक के यूँ अचानक निधन से उनके फैंस, फैमिली और शुभचिंतकों को बड़ा झटका लगा है।
नहीं रहे Mayank Pawar
Contents
दरअसल मयंक पवार के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते उनकी मौत की सुचना दी गई। इस पोस्ट में लिखा है, “एक भाई, एक चैंपियन, एक मार्गदशक और कंई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत। मयंक पवार सदा हमारे दिलों में बसे रहेंगे। कृपया प्रार्थना सभा में उन्हें याद करने के लिए हमारे साथ शामिल हों। ओम शांति।”
कल होगी Mayank Pawar की प्रेयर मीट
बता दे कि मयंक पवार की प्रार्थना सभा 25 फरवरी को शाम 5 बजे से 6 बजे तक होगी। ये प्रेयर मीट संगम पार्क, राणा प्रताप बाग़ स्थित वाल्मीकि मंदिर में होगी।
मिस्टर इंडिया टाइटल होल्डर भी रह चुके थे मयंक
बताते चलें की Mayank Pawar को युथ रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7′ से काफी लोकप्रियता मिली थी। वहीं टीवी से परे मयंक ने फिटनेस इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। ये 6 बार मिस्टर इंडिया टाइटल होल्डर भी रह चुके है। इसके अलावा ये सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के रूप में भी काम कर चुके थे।
मौत का कारण नहीं आया सामने
Mayank Pawar की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हालाँकि उनके यूं अचानक निधन से उनके फैमिली प्रसंशकों को बड़ा झटका लगा है। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस का कहना है कि उनके लिए विश्वाश करना मुश्किल है कि मयंक अब दुनिया में नहीं रहे।
यह भी देखें: Prashant Tamang: ‘इंडियन आइडल 3’ विनर प्रशांत तमंग का 43 की उम्र में निधन
यह भी जरूर देखें: Abhishek Bachchan: 27 साल का साथ… इस खास सख्श के निधन पर भावुक हुए अभिषेक बच्चन





