Shraddha Kapoor Pet: श्रद्धा कपूर ने अपने प्यारे पेट डॉग Shyloh का 15वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई क्यूट सी तस्वीरें…
बॉलीवुड की क्यूट और चुलबुली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक बहुत बड़ी पेट लवर भी है। बता दे कि श्रद्धा के पास दो पालतू डॉग्स (Shraddha Kapoor Pet) है, जिन्हे वे बेहद प्यार करती है। ये अक्सर अपने पेट्स के साथ खेलते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती है। इसी बीच आज भी श्रद्धा ने कुछ क्यूट सी फोटोज शेयर की है।
Shraddha Kapoor Pet Shyloh का 15वां जन्मदिन
Contents
दरसअल आज श्रद्धा कपूर के पहले पेट डॉग Shyloh का बर्थडे है। एक्ट्रेस ने बताया कि आज उनका डॉग 15 साल का हो गया है। वहीं ‘आशिकी 2’ फेम एक्ट्रेस ने अपने पेट का ये खास दिन काफी प्यारे अंदाज में सेलिब्रेट किया।

श्रद्धा ने शेयर की तस्वीरें
श्रद्धा ने हाल ही मे अपनी इंस्टा स्टोरी पर Shyloh के बर्थडे सेलिब्रेशन की कंई फोटोज साझा की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने शीलोह बाबू के बर्थडे पर एक क्यूट सा केक भी मंगवाया था, जिसपर उसका नाम लिखा था।

वहीं केक कट करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने अन्य पेट्स को भी केक खिलाया। इन तस्वीरों में उनकी दूसरी पेट ‘Small’ भी नजर आ रही है।
श्रद्धा कपूर की फिल्में
बात करें श्रद्धा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो ये पिछली बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना सहित कंई एक्टर्स नजर आए थे। वहीं फिलहाल इनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी देखें:





