Shikhar Dhawan Holi

Shikhar Dhawan Holi: शिखर धवन ने वाइफ सोफी शाइन के साथ धूमधाम से मनाई होली, ढोल की थाप पर खूब डांस करते दिखा नवविवाहित जोड़ा 

Shikhar Dhawan Holi Celebration: शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी के बाद ये पहली होली थी। ऐसे में इस नवविवाहित जोड़े ने काफी धूमधाम से ये त्यौहार सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें…

पूर्व भारतीय क्रिकेट शिखर धवन हाल ही में शादी के बंधन में बंध चुके है। दरअसल इन्होने 21 फरवरी 2026 को आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन से शादी की। शिखर और सोफी का ये विवाह दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। वहीं अब शादी के बाद इस कपल ने अपनी पहली होली (Shikhar Dhawan Holi 2026) मनाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोफी शाइन और Shikhar Dhawan Holi सेलिब्रेशन

दरअसल हाल ही में शिखर धवन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी होली सेलिब्रेशन Shikhar Dhawan Holi की तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में इस न्यूली वेड कपल को रंग बिरंगे रंगों में रंगे देखा जा सकता है। पहली स्लाइड में धवन अपनी लेडी लव को गोद में उठाए डांस करते नजर आ रहे है।

अगली स्लाइड में दोनों को सेल्फी लेते देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में सोफी और शिखर अपने दोस्तों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए क्रिकेटर ने कैप्शन में लिखा, “होली वाली मस्ती।”

21 फरवरी को शिखर सोफी ने रचाई शादी

Shikhar Dhawan Holi: गौरलतब है कि शिखर धवन कंई सालों से आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन के साथ रिलेशनशिप में थे। वहीं सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 21 फरवरी को दिल्ली में शादी रचा ली। इनकी शादी पारंपरिक हिंदू रीती-रिवाजों से हुई थी, जिसमें रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल सहित कंई क्रिकेटर भी शामिल हुए थे।

शिखर धवन की पहली वाइफ

बता दे कि इससे पहले शिखर धवन ने 2014 में आयशा मुखर्जी से शादी की थी। वहीं शादी के बाद ये दोनों एक बेटे जोरावर के पेरेंट्स बने। हालाँकि शिखर और आयशा की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक नहीं चली और 2023 में इनका तलाक हो गया था।

यह भी देखें: शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से की सगाई, फरवरी में होगी शादी 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top