Shefali Jariwala Birth Anniversary: ‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का इसी साल जून में निधन हो गया था। वहीं आज उनके बर्थडे पर उनके पति पराग त्यागी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।
मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का इसी साल जून में निधन हो गया था। उन्होंने महज 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं एक्ट्रेस के निधन से उनके पति पराग त्यागी को बड़ा झटका लगा था। शेफाली भले ही अब इस दुनिया में न हो लेकिन उनके हस्बैंड (Shefali Jariwala Birth Anniversary) उन्हें आज भी काफी याद करते है। वे अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।
Shefali Jariwala Birth Anniversary
Contents
वहीं आज 15 दिसंबर को शेफाली जरीवाला का बर्थडे है। इस खास मौके पर पराग ने अपनी दिंवगत धर्मपत्नी को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेफाली का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपनी सास व पराग की माँ के साथ डांस करते नजर आ रही है।
यह वीडियो दो क्लिप्स को जोड़कर बनाया गया है। पहले क्लिप में शेफाली को शाहरुख खान के गाने ‘जालिमा’ पर डांस करते देखा जा सकता है। वहीं दूसरे क्लिप में भी उन्हें एक अन्य गाने पर झूमते हुए देखा जा सका है।
मैं तुम्हे आखिरी साँस तक प्यार करूंगा- पराग
Shefali Jariwala Birth Anniversary पर इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए पराग ने अपनी ‘परी’ के लिए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “लोग बोलते है कि एक आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है लेकिन मैं बहुत लकी हूँ कि मेरे पीछे दो औरतों परी और मम्मी का हाथ था। दोस्तों सोचो, दोनों का बर्थडे भी सेम डेट पर आता है। आज 15 दिसंबर। हैप्पी बर्थडे मेरी लाइफ, मैं तुम्हे मेरी अंतिम साँस तक प्यार करूंगा।”
2014 में हुई थी शादी
बता दे कि शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की मुलाकात साल 2010 में एक डिनर पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वहीं इसके बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली थी।
यह भी देखें: Shefali Jariwala death : क्या एंटी एजिंग डोज की वजह हुई शेफाली की मौत!





