प्रेग्नेंसी रूमर्स पर बोली Sargun Mehta

Sargun Mehta: ‘मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूँ…’, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर फूटा सरगुन मेहता का गुस्सा 

Sargun Mehta ने अपनी प्रेग्नेंसी कई अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि खबरों के अनुसार वे पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट है और…

टीवी और पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। फैंस उनकी नई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं बीच-बीच में अक्सर उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर भी अफवाहें उड़ती रहती है। पिछले कुछ दिनों से भी सोशल मीडिया पर ऐसे चर्चे हो रहे थे कि सरगुन जल्द ही माँ बनने वाली है।

क्या प्रेग्नेंट है Sargun Mehta ?

वहीं अब सरगुन मेहता ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐसी झूठी खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है- “न्यूज़ वालों को हमारी प्रेग्नेंसी के बारे में हमसे पहले पता चल जाता है, वो भी पिछले 2 सालों से। उनके अनुसार मैं प्रेग्नेंट हूँ और ये एक लंबी प्रेग्नेंसी है। कृपया शांत हो जाइये और बेतुकी खबरें फैलाना बंद कर दीजिए। खबरों को लिखने से पहले, हमसे या हमारी टीम से पूछने में ज्यादा समय नहीं लगता।”

Sargun Mehta

वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में Sargun Mehta ने लिखा, “आपको उस प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता चलता है, जिसके बारे में मैं और रवि कुछ नहीं जानते। कृपया इसे बंद कर दें।”

 

क्या सैलून और कैफे जाने का मतलब प्रेग्नेंट होना है- Sargun Mehta

वहीं एक अन्य पोस्ट में Sargun Mehta ने लिखा, “और ये बच्चे जा कहाँ रहे है और मैं इन्हे कितनी जल्दी जन्म दे रही हूँ ? क्या मुझे यही सवाल पूछना चाहिए और या ऐसा है कि मैं पिछले दो साल या उससे अधिक समय से प्रेग्नेंट हूँ।”

Sargun Mehta and Ravie Dubey

“क्या आपको मेरे डॉक्टर्स के बारे में पता है ? और क्या मेरे सैलून और कैफे जाना का मतलब है कि मैं प्रेग्नेंट हूँ। रवि और मुझे तो इस प्रेग्नेंसी के बारे में पता भी नहीं है तो इतना सजग होने के लिए धन्यवाद। इसलिए अब शांत हो जाइये और ऐसी निराधार खबरें फैलाना बंद कर दीजिए।”

2013 में रचाई थी शादी

बता दे कि रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात टीवी शो ’12/24 करोल बाग’ के दौरान हुई थी। वहीं कुछ सालों की डेटिंग के बाद इस कपल ने 7 दिसंबर 2013 को शादी रचा ली थी।

ravie dubey and sargun mehta wedding

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो सरगुन मेहता जल्द ही पंजाबी फिल्म “Carry On Jatta 4” में नजर आएंगी। वहीं रवि दुबे नितीश कुमार की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएँगे।

यह भी देखें: Sreeleela ने पूरी की MBBS की पढ़ाई, 6 साल बाद मिली डिग्री, तस्वीरें देख फैंस बोले- बधाई किसिक गर्ल  

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top