Salman Khan Eid Celebration: सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को मुबारकबाद दी। खास बात ये है कि इस दौरान उनके पिता सलीम खान भी उनके साथ नजर आए, जो कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल में एडमिट थे।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की दुनिया दीवानी है। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है। वहीं ईद के मौके पर हजारों की संख्या में लोग उनके मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर इकठ्ठा होते है। दरअसल सलमान हर साल ईद (Salman Khan Eid) के मौके पर अपने घर की बालकनी में आकर फैंस को मुबारकबाद देते है। वहीं आज भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
Salman Khan Eid al-Fitr 2026 celebration
Contents
दरअसल हाल ही में सलमान खान अपनी पूरी फैमिली के साथ अपने घर के बालकनी से फैंस का अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाते हुए अपने सभी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। खास बात ये है कि इस दौरान सलमान के दोनों भाई अरबाज खान, सोहेल खान, बहनें अलवीरा अग्निहोत्री, अर्पिता खान और भांजे-भांजी आदि भी वहीं मौजूद दिखे।
सलमान खान के साथ पिता सलीम खान भी आए नजर
सामने आए वीडियो में सलमान (Salman Khan Eid Video) के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान को भी वहां देखा जा सकता है। दरअसल कुछ दिनों पहले सलीम की तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद वे कंई दिनों तक हॉस्पीटल में एडमिट रहे थे। वहीं सामने आए वीडियो में उनकी तबियत पहले से बेहतर नजर आ रही है।
सलमान ने शेयर किया ईद सेलिब्रेशन का वीडियो
वहीं सलमान खान ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस दौरान का एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को मुबारकबाद दी है। इस वीडियो में भाईजान को अपने पुरे परिवार के साथ देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक। आपके आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। डैड घर आ गए है, शुक्रिया।”
यह भी जरूर देखें:





