Site icon FN

Salman Khan Birthday: 60 साल की उम्र में कुछ ऐसे दिखना चाहते है सलमान खान, तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलक 

Salman Khan Birthday

Salman Khan Birthday: इन तस्वीरों में सलमान खान अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे है। एक्टर ने बताया कि वे 60 साल की उम्र में…

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन (Salman Khan Birthday) मनाने वाले है। फैंस इनके बर्थडे का बेसब्री से इंतजार का रहे है। वहीं हाल ही में भाईजान ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि वे साठ साल की उम्र में कैसा दिखना चाहते है।

सलमान खान ने जिम से शेयर की तस्वीरें (Salman Khan Birthday)

सामने आई तस्वीरों में सलमान खान को जिम में कसरत करते देखा जा सकता है। इस दौरान वे अपनी स्ट्रांग और फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने अपनी एक इच्छा बताई है।

दरअसल इन फोटोज को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, “काश मैं 60 साल की उम्र में भी ऐसा ही दिखूं, 6 दिन बाद।”

Salman Khan Birthday पर रिलीज होगा ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर ?

बता दे कि सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। वहीं अब मेकर्स भाईजान के बर्थडे पर इस फिल्म का टीजर जारी कर सकते है।

बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट

बात करें सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्हे पिछली बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। A.R. Murugadoss द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थी। वहीं अब सलमान अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में इनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

यह भी देखें: सलमान खान ने शुरू की Battle Of Galwan की शूटिंग, फौजी की वर्दी में दिखे भाईजान 

यह भी देखें: सलमान खान को पाकिस्तान ने आतंकवादी घोषित किया, जानें पूरा मामला

Exit mobile version