Site icon FN

Aamir Khan Birthday: गर्लफ्रेंड गौरी के साथ सायरा बानो के घर पहुंचे थे आमिर खान, बर्थडे पर एक्ट्रेस ने लिखा प्यार भरा नोट 

aamir khan birthday special

Aamir Khan Birthday: आमिर खान कुछ दिनों पहले अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट के साथ दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो से मिलने उनके घर पहुंचे थे। वहीं आज उनके बर्थडे पर…

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन (Aamir Khan Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई साथी अभिनेता उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रही सायरा बानो ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हे उन्हें बर्थडे विश किया है।

Aamir Khan Birthday पर सायरा बानो का पोस्ट

दरअसल हाल ही में सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इनमें से कुछ फोटोज पुरानी है, जिसमें सायरा के पति और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार भी नजर आ रहे है। वहीं कुछ फोटोज लेटेस्ट है, जिसमें आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड सायरा से बातचीत करते नजर आ रहे है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सायरा बानो ने लिखा, “जब कुछ दिनों पहले आमिर खान गौरी के साथ मुझसे मिलने आए तो मेरा दिल उस गर्माहट से भर गया, जो केवल प्रियजनों की उपस्थिति से ही मिल सकती है। मेरी जानकारी के अनुसार आमिर हमेशा से ही सबसे विनम्र, विचारशील और सौम्य व्यक्ति रहे है, जिनसे मिलना हर किसी के लिए सौभाग्य की बात होती है।”

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की भी बेहद इज्जत करते थे आमिर

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “दिलीप साहब के प्रति उनकी प्रसंशा केवल दूर से देखने वालों प्रसंशकों की नहीं थी। यह सच्ची आत्मा से उपजा एक ऐसा स्नेह था, जो सालों से बार-बार प्रकट होता रहा। खुशी और मुश्किल के समय में आमिर हमेशा हमारे साथ रहे। दिलीप साहब की किताब को साकार रूप देने की मुश्किल यात्रा के दौरान इन्होने बेहद देखभाल और स्नेह के साथ अपना योगदान दिया।”

Aamir Khan Birthday Special

“बीमारी के समय में जब हॉस्पिटल के कॉरिडोर बेहद लंबे और बोझिल लगते थे, तब भी ये शांत संगति और ऐसी दयालुता प्रदान करते हुए मेरे साथ थे, जिस मैं कभी नहीं भूलूंगी। ये ऐसे सरल लेकिन मीनिंगफुल जेस्चर्स होते है, जो किसी व्यक्ति के सच्चे व्यक्तित्व को प्रकट करते है। इसलिए जब कुछ दिनों पहले ये मेरे घर आए तो ये केवल एक मुलाकात नहीं थी, ऐसा लगा मानो परिवार का कोई प्यारा सदस्य मिलने आया हो।”

Aamir Khan Birthday पर सायरा बानो ने लुटाया प्यार

सायरा ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “इस स्पेशल दिन पर जब पूरी दुनिया आपका जन्मदिन मना रही है- आमिर, मैं कहना चाहती हूँ कि जहाँ लाखों लोग आपकी प्रतिभा के कायल है, वहीं हम जो आपको जानते है, वे आपके अद्भुत और अनमोल व्यक्तित्व को हमेशा याद रखेंगे। आमिर जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता। हैप्पी बर्थडे, प्यार सहित। सायरा।”

यह भी देखें: Aamir Khan Girlfriend: पैपराजी पर भड़की आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी, कहा- ‘मेरा पीछा क्यों करते हो’

Exit mobile version