Arjun tendulkar and Sania chandokh wedding

Arjun-Sania Mehndi: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की मेहँदी सेरेमनी, भाभी पर खूब प्यार लुटाते दिखी सारा तेंदुलकर 

Arjun-Sania Mehndi : सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने क्रिकेटर भाई अर्जन तेंदुलकर के प्री वेडिंग फंक्शन की झलक साझा की है। इस दौरान सारा अपनी नई भाभी पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आई।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। अर्जुन ने 5 मार्च को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सानिया चंदोक संग सात फेरे लिए। मुंबई में हुई इस शादी में क्रिकेट व बॉलीवुड इंडस्ट्री के कंई बड़ी हस्तियाँ शामिल हुई थी। वहीं अब सारा तेंदुलकर ने अपने भाई की शादी से कंई प्यारी सी तस्वीरें (Arjun-Sania Mehndi Photos) साझा की है।

सारा तेंदुलकर ने दिखाई Arjun-Sania Mehndi की झलक

दरअसल सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के मेहँदी व अन्य प्री वेडिंग फंक्शन की प्यारी सी झलक साझा की है। एक वीडियो में दुल्हन सानिया चंदोक के हाथों में मेहँदी लगते हुए देखी जा सकती है। वहीं इस दौरान सारा एक अच्छी नन्द की तरह उनका खूब ख्याल रखते हुए नजर आ रही है।

Arjun-Sania Mehndi

भाई की शादी में सारा ने भी लगाई थी खूब मेहँदी

Arjun-Sania Mehndi: अपनी भाई की शादी में सारा ने अपने हाथों में खूब मेहँदी लगवाई थी। एक तस्वीर में सचिन की लाड़ली को अपने मेहँदी वाले हाथ फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर को अपने बच्चों और बहू के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, “खूब सारी मस्ती।”

sara tendulkar mehndi

काफी अच्छी दोस्त है सानिया और सारा

जानकारी के लिए बता दे कि सानिया और सारा भाभी-नन्द (Arjun-Sania Mehndi Ceremony) बनने से पहले काफी अच्छी दोस्त भी है। दरअसल ये दोनों बचपन की दोस्त है और सानिया अक्सर सारा के साथ वेकेशन पर भी जाती थी।

Arjun Tendulkar and Saaniya Chandokh

यह भी देखें: Arjun Tendulkar Wedding: ऐश्वर्या-अभिषेक से लेकर शाहरुख-गौरी तक, सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में शामिल हुए ये सितारे 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top