Rupali Ganguly Birthday: टीवी की ‘अनुपमा’ उर्फ एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर रुपाली के भाई और कंई एक्टर्स ने उन्हें…
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली आज अपना 49वां जन्मदिन (Rupali Ganguly Birthday) मना रही है। इस खास मौके पर कंई एक्टर्स ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं रुपाली के छोटे भाई और कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी एक प्यारा सा पोस्ट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।
Rupali Ganguly Birthday पर देखें इनके बचपन की तस्वीरें
Contents
दरअसल हाल ही विजय गांगुली ने अपनी बड़ी बहन व एक्ट्रेस रुपाली गांगुली संग कंई प्यारी और अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इनमे से कुछ फोटोज इनके बचपन की भी है।
कुछ तस्वीरों में रुपाली और विजय हाथों में अवार्ड्स थामे नजर आ रहे है। तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों भाई-बहन अपने काम यानि एक्टिंग और कोरियोग्राफी में कितने परफेक्ट है। वहीं अन्य फोटोज में इन दोनों भाई बहन को साथ में मस्ती करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विजय ने अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
बहन के लिए विजय गांगुली ने लिखा प्यारा नोट (Rupali Ganguly Birthday)
विजय गांगुली ने अपनी बहन रुपाली के लिए लिखा, “हैप्पी बर्थडे रुपाली गांगुली। हम सब को आप पर प्राउड है। अगर आज पापा होते तो उन्हें भी उस इंसान पर गर्व होता, जो आप बन गई है। मुझे पता है कि यह जर्नी काफी मुश्किल भरी रही है लेकिन आप न केवल मुझे बल्कि लाखों अन्य लोगों को प्रेरणा देती हो। आज आपके जन्मदिन पर मेरी यही कामना है कि आप आने वाले सैंकड़ो वर्षों तक ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। लव यू। हैप्पी बर्थडे।”
‘अनुपमा’ को-स्टार्स ने भी रुपाली को किया बर्थडे विश
इसके अलावा रुपाली गांगुली के कंई अनुपमा को-स्टार्स ने प्यारे से पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों और वीडियो में रुपाली को अपने को-स्टार्स के साथ जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है। गौरतलब है कि रुपाली गांगुली काफी समय से टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में काम कर रही है। बता दे कि फैंस को रुपाली का ये शो और ‘अनुपमा’ का उनका किरदार बेहद पसंद है।
रुपाली गांगुली को हमारी तरफ से भी जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

