Fardeen Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान आज अपना जन्मदिन मना रहे है। वहीं इस खास मौके पर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने…
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता फरदीन खान (Fardeen Khan) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और कंई साथी अभिनेता उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने भी एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।
रितेश-जेनेलिया ने किया Fardeen Khan के साथ डांस
दरअसल हाल ही में जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो किसी पार्टी के दौरान का लग रहा है। इस वीडियो में रितेश और जेनेलिया को साथ में काफी मस्तीभरा डांस करते देखा जा सकता है। वहीं इसके बाद ये गले मिलते हुए भी नजर आ रहे है।
वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे FK… हम आपसे प्यार करते है।”
Fardeen Khan ने इस फिल्म से किया था डेब्यू
बता दे कि फरदीन खान ने 1998 में फिल्म ‘अग्न’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालाँकि 2010 में फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ के बाद ये एक लंबे ब्रेक पर चले गए थे। फरदीन ने 2024 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ से वापसी की है। इसके बाद भी ये ‘खेल-खेल में’ और ‘हाउसफुल 5’ सहित कंई फिल्मों में नजर आए। वहीं अब ये फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएँगे।
यह भी जरूर देखें: Genelia Birthday: पत्नी जेनेलिया के बर्थडे पर रितेश देशमुख ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट, कहा- ‘तुम मुझे शर्मिंदा करने का…’
यह भी जरूर देखें: Aly Goni Birthday: जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी के बर्थडे पर लिखा इमोशनल नोट, कहा- ‘जब मैं तुमसे पहली बार मिली…’
यह भी जरूर देखें: Anupam Kher Birthday: अनुपम के बर्थडे पर बेस्ट फ्रेंड अनिल कपूर ने गाना गाकर दी बधाई, कहा- ‘तेरे घर के सामने एक…’





