Raveena Tandon Daughter: रवीना टंडन की बेटी व एक्ट्रेस राशा थडानी आज 21 साल की हो गई है। वहीं उनके बर्थडे पर रवीना ने कुछ अनदेखी व थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर..
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी खूसबूरत फैमिली फोटोज साझा करती रहती है। वहीं आज अपनी बेटी राशा थडानी (Raveena Tandon Daughter) के बर्थडे पर भी एक्ट्रेस ने कुछ अनमोल सी यादें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
Raveena Tandon Daughter Birthday
Contents
दरअसल हाल ही में रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट से कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इनमें से कुछ फोटोज राशा के बचपन की है, जबकि कुछ फोटोज में उन्हें अपनी बड़ी बहनों के साथ देखा जा सकता है।
पहली तस्वीर में राशा थडानी को अपना बर्थडे केक कट करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में बर्थडे गर्ल अपनी मॉम, डैड के साथ पोज देते नजर आ रही है। वहीं एक अन्य फोटो में वे अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही है।
वहीं इनमें से कुछ फोटोज पुरानी भी है। इन तस्वीरों में छोटी सी राशा काफी क्यूट लग रही है। इन तस्वीरों में उन्हें अपने बहनों व भाई रणबीर के साथ देखा जा सकता है।
बेटी के जन्मदिन पर रवीना टंडन ने लिखा प्यारा नोट
वहीं इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए रवीना टंडन ने अपनी बेटी के लिए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी 21st मेरी पुडिंग। मैं यहां तुम्हारे लिए पूरा निबंध लिख सकती हूँ लेकिन इसकी बजाय मैं तुम्हे बता दूँगी।” वहीं अपनी माँ के इस पोस्ट पर बर्थडे गर्ल ने भी एक प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, “आई लव यू मच मम्मा।”
राशा थडानी का बॉलीवुड डेब्यू
बात करें Raveena Tandon Daughter राशा थडानी की फिल्मों की तो इन्होने 2025 में अभिषेक कपुर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आजाद’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में इनके साथ अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन नजर आए थे।
वहीं राशा थडानी की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो ये बॉलीवुड के बाद अब साउथ की फिल्मों में भी डेब्यू करने वाली है। दरअसल ये अजय भूपति के निर्देशन में बनी फिल्म ‘Srinivasa Mangapuram’ में नजर आएंगी। इसके अलावा इनके पास सौरभ गुप्ता की फिल्म ‘लाइकी लाइका’ भी है। इस फिल्म में राशा के साथ अभय वर्मा लीड रोल में नजर आएँगे।
यह भी देखें: कैटरीना कैफ से लेकर कृति सेनन तक बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से मनाई होली, देखिए तस्वीरें

