Rashmika-Vijay Wedding

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 2026 में इस दिन रचाएँगे शादी 

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। वहीं अब उनकी वेडिंग डेट और वेन्यू को लेकर जानकारी सामने आई है।

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों कलाकार लंबे समय से डेट कर रहे है। वहीं इसी साल अक्टूबर में इन्होने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। ये काफी निजी समारोह था, जिसमें केवल उनके फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। वहीं अब इनकी शादी (Rashmika-Vijay Wedding) को लेकर जानकारी सामने आई है।

Rashmika-Vijay Wedding Date

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को को उदयपुर के एक महल में शादी रचाएँगे। इन्होने अपनी वेडिंग के लिए एक ऐतिहासिक प्रॉपर्टी को फाइनल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सगाई की तरह इनकी शादी भी काफी इंटीमेट होने वाली है, जिसमें इनकी फैमिली और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की पहली मुलाकात

बता दे कि रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात (Rashmika-Vijay Wedding) फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। वहीं 2019 में आई फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

Rashmika-Vijay Wedding

रश्मिका और विजय की बॉलीवुड फिल्में

Rashmika-Vijay Wedding: बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ के साथ-साथ हिंदी फिल्मों भी काम करते है। विजय ने साल 2022 में ‘लाइगर’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आई थी।

वहीं रश्मिका मंदाना ने भी साल 2022 में फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे। वहीं इसके बाद रश्मिका मिशन मजनू, छावा, एनिमल और थामा सहित कंई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है।

यह भी देखें: Vijay Deverakonda ने भरी महफिल में रश्मिका मंदाना को किया किस, जल्द शादी रचाएंगे दोनों 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top