Site icon FN

Virosh Mehndi Pics: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की अपनी मेहँदी सेरेमनी से खूबसूरत तस्वीरें 

Virosh Mehndi Pics

Virosh Mehndi Pics: न्यूलीवेड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मेहँदी सेरेमनी से कंई खूबसूरत  तस्वीरें सामने आई है। इन फोटोज में वे अपनी फैमिली…

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो मशहूर सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में काफी भव्य शादी की थी। इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं अब विजय और रश्मिका की मेहँदी सेरेमनी से कंई प्यारी तस्वीरें (Virosh Mehndi Pics) सामने आई है।

Virosh Mehndi Pics हुई वायरल

दरअसल हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्री वेडिंग फंक्शन्स से कंई तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें इनके मेहँदी फंक्शन और प्रधानम के दौरान की है। एक तस्वीर में विजय के पेरेंट्स रश्मिका को गिफ्ट देते नजर आ रहे है। वहीं एक तस्वीर को एक्ट्रेस को अपनी हाथों में लगी मेहँदी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।

Virosh Mehndi Pics

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रश्मिका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “25.2.2026 यह प्रधानम और मेहँदी सेरेमनी की शाम थी। यह सब कुछ एकदम परफेक्ट था, लेकिन ये पल भर में ही बीत गया।”

विजय देवरकोंडा ने भी शेयर की प्रधानम और मेहँदी फोटोज

वहीं दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा ने भी इस दौरान की (Virosh Mehndi Pics) कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। अपनी मेहँदी सेरेमनी के लिए एक्टर ने इंडो-वेस्टर्न लुक चुना था। विजय इस दौरान कढ़ाईदार जैकेट और ब्लू कलर की धोती पहने नजर आए। वहीं रश्मिका भी अपने दूल्हे से मैचिंग करते हुए लहँगा पहने दिखी।

एक तस्वीर में विजय अपनी दुल्हन रश्मिका की किस करते नजर आ रहे है। वहीं एक फोटो में दोनों को साथ में प्यारा सा पोज देते देखा जा सकता है।

वहीं अन्य तस्वीरों में विजय और रश्मिका के फैमिली मेंबर्स कुछ रश्में निभाते हुए नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “25.02.2026 प्रधानम और मेहँदी की शाम। एक शाम जो बेहद मजेदार थी और जिसे पूरी तरह से जिया गया। एक ऐसी शाम, जिसके मैं 100 और घंटे बिताना चाहता था।”

यह भी देखें: Virosh Latest Video: शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए विजय-रश्मिका, रेड सूट में बेहद खूबसूरत दिखी नई दुल्हन 

Exit mobile version