Badshah and isha rikhi wedding

Badshah Wedding: रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, एक्ट्रेस Isha Rikhi संग लिए सात फेरे 

Badshah Wedding: मशहूर सिंगर व रैपर बादशाह ने शादी रचाई ली है। उन्होंने एक्ट्रेस Isha Rikhi संग सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें…

मशहूर रैपर व सिंगर बादशाह (Badshah) एक बार फिर शादी के बंधन में बंध चुके है। दरअसल बादशाह ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) संग शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हालाँकि इन्होने ऑफिशियली अभी अपने शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है।

Isha Rikhi and Badshah Wedding Photos

दरअसल हाल ही में ईशा रिखी की माँ पूनम ने उनकी शादी की कंई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड कलर का सूट पहने ब्राइडल लुक में नजर आ रही है, हाथों में चूड़ा और गोल्ड ज्वैलरी के साथ उन्होंने अपने लूक को कंप्लीट किया था। वहीं बादशाह को भी ऑलिव ग्रीन कुर्ता, चुड़ीदार पजामा पहने और सिर पर सेहरा बांधे दूल्हा बने देखा जा सकता है।

बादशाह और ईशा रिखी की शादी एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में इन दोनों को फेरे लेते देखा जा सकता है, वहीं पंडित जी मंत्रोच्चारण कर रह है।

पत्नी Isha Rikhi के साथ पोज देते बादशाह

इसके आलावा भी न्यूलीवेड्स बादशाह और ईशा की कंई तस्वीरें सामने आई है। इन फोटोज में दोनों कैजुअल ऑउटफिट में नजर आ रहे है। वहीं ईशा की माँग में सिंदूर भी देखा जा सकता है।

बादशाह और ईशा ने नहीं की शादी अनाउंस

बता दे कि बादशाह और ईशा रिखी ने अभी तक ऑफिशियली अपनी शादी अनाउंस नहीं की है और ना ही अपनी शादी की कोई फोटोज साझा की है। हालाँकि इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी लंबे समय से चली आ रही है, परंतु दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया।

Badshah ने जैस्मिन मसीह के साथ की थी पहली शादी

जानकारी के लिए बता दे कि बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह है। इन्होने इससे पहले 2012 में लंदन की रहने वाली जैस्मिन मसीह के साथ शादी की थी। इसके बाद 2017 में ये कपल एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम जैसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। हालाँकि बादशाह और जैस्मिन की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली और 2020 में इनका तलाक हो गया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top