Site icon FN

Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Mardaani 3 Trailer

Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी की अपकमिंग मूवी मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दे कि यह फिल्म…

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर (Mardaani 3 Trailer) रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रानी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवजी रॉय की भूमिका में नजर आ रह है। ट्रेलर के साथ ही इस फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Mardaani 3 Trailer हुआ रिलीज

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने मर्दानी 3 का धमाकेदार ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म की कहानी छोटी बच्चियों के लापता होने और ‘अम्मा’ जैसी खूंखार विलेन के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर की शुरुवात पेड़ पर खेल रही एक छोटी लड़की के किडनैप होने से होती है। इसके बाद पता चलता है कि शहर में ऐसी ही 93 लड़कियाँ लापता है।

तभी शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) को इस केस को सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। वहीं इसके बाद शिवानी चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े नेटवर्क और अम्मा जैसी खूंखार लेडी से लड़ने में अपनी पूरी ताकत झोंक देती है। ट्रेलर में रानी एक बार फिर अपने रफ-टफ पुलिस वाले किरदार में नजर आ रही है। वहीं विलेन का किरदार निभा रही एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद की एक्टिंग की भी लोग खूब तारीफ कर रहे है।

फैंस कर रहे Mardaani 3 Trailer की तारीफ

मर्दानी 3 के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने रानी की तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट कर्त हुए लिखा, ‘शिवानी शिवाजी रॉय की ड्यूटी पर वापसी।’ एक फैन ने लिखा, ‘बेहतरीन ट्रेलर।’ एक ने लिखा, ‘मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।’

कब रिलीज होगी Mardaani 3

बताते चलें की मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। वहीं यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी देखें: येलो लहँगा पहन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची Alia Bhatt, रानी मुखर्जी और अयान के साथ क्लिक की तस्वीरें 

Exit mobile version