Ramayana Part 1

Ramayana से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आउट, जानिए आखिर रवि दुबे ने पत्नी सरगुन से क्यों छिपाई थी लक्ष्मण का किरदार निभाने की बात 

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर नितेश तिवारी की Ramayana का टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में श्री राम का किरदार निभाने वाले एक्टर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण (Ramayana) इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। वहीं आज हनुमान जयंती के अवसर पर मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। इस टीजर में श्री राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Ramayana का टीजर रिलीज

दरअसल कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने रामायण: पार्ट 1 क टीजर जारी किया है। इस टीजर में भगवान राम बने रणबीर कपुर की पहली झलक देखी जा सकती है। फैंस को इस फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ लोग इसके बैकग्राउंड म्यूजिक की भी काफी तारीफ कर रहे है।

जानकारी के लिए बता दे कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस Ramayana की स्टारकास्ट में काफी दिग्गज सितारे शामिल है। वहीं टीवी के मशहूर अभिनेता रवि दुबे भी इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है। इस फिल्म में रवि राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभांएगे। वहीं इतनी बड़ी फिल्म में रोल मिलने के बावजूद भी रवि ने ये बात अपनी पत्नी व एक्ट्रेस सरगुन मेहता से छिपाई थी।

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन से छिपाई थी ‘Ramayana’ में किरदार मिलने की बात

दरसल सरगुन मेहता ने रणवीर अल्लाहबदिया के शो में इस बात का खुलासा किया था। सरगुन ने कहा था कि- “हम घर पर काम के बारे में ज्यादा बात नहीं करते। जब तक मेरे प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं हो जाती, इन्हे मेरे काम कर के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता। ऐसे ही मुझे भी इनके काम के बारे में तब तक नहीं पता चलता जब तक ये पब्लिक नहीं हो जाता।”

Ravie Dube Ramayana

एक्ट्रेस ने आगे कहा- “किसी ने मुझसे कहा- ‘बधाई हो रवि तो…’, मैंने कहा चुप हो जाओ, मुझे नहीं पता तुम किस बारे में बात का रही हो। हमे एक दूसरे को बताने की इजाजत नहीं है। इसके बाद मैंने कहीं इनके काम के बारे में पढ़ा। तो मैंने सोचा कि- ‘इसने मुझे बताया भी नहीं, इसलिए मुझे पूछना भी नहीं चाहिए।”

सरगुन मेहता ने ड्राइवर से पूछा था Ramayana के सेट का माहौल

सरगुन ने कहा कि रवि ने उन्हें कभी फिल्म के बारे में साफ-साफ कुछ नहीं बताया। जब भी मैं इनसे पूछती थी कि कहाँ जा रहे हो ? तो ये सिर्फ मुझे इतना कहते थे कि मैं ‘काम पर जा रहा हूँ।’ एक्ट्रेस ने बताया कि जब उनकी जिज्ञासा उनपर भारी हो गई तो उन्होंने उन्होंने एक हैरान करने वाला कदम उठाया। सरगुन ने कहा कि एक बार तो मैंने इनके ड्राइवर से ही पूछ लिया कि, ‘सेट पर माहौल कैसा है ?’ इसपर रवि ने हँसते हुए कहा कि- ‘वह भी मेरे बारे में नहीं रणबीर (रणबीर कपूर) के बारे में।’

Ravie Dube with Nitesh Tiwary

कब रिलीज होगी नितेश तिवारी की रामायण

बता दे कि नितेश तिवारी के निर्देशन ने बन रही रामायण की स्टारकास्ट में कंई दिग्गज शामिल है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान श्री राम का किरदार निभाया है। वहीं साई पल्लवी- माता सीता, रवि दुबे- लक्ष्मण, सनी देओल- हनुमान, और यश ने रावण का किरदार निभाया है। इस Ramayana को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 जबकि दूसरा पार्टी दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

यह भी जरूर देखें:

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top