Chiranjeevi Birthday: रामचरण ने अपने पिता और मेगास्टार चिरंजीवी का 70वां बर्थडे काफी हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान अभिनेता ने केक खिलाकर और पैर छूकर उन्हें बर्थडे विश किया।
साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी आज अपना 70वां जन्मदिन (Chiranjeevi Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर कंई सेलेब्रिटीज और फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे है। वहीं चिरंजीवी की फैमिली ने भी उनका बर्थडे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दरअसल हाल ही में एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है।
रामचरण ने यूं मनाया पिता Chiranjeevi Birthday
दरअसल कुछ समय पहले ही एक्टर रामचरण ने अपने पिता चिरंजीवी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता को अपना बर्थडे केक कट करते देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान उनकी फैमिली भी उनके साथ नजर आ रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि रामचरण अपने पिता के पैर छूकर और उनसे गले मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते है। वहीं इसके बाद वे अपने पिता को केक खिलाते भी नजर आ रहे है।
रामचरण ने पिता को बताया आप हीरो
वहीं इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने पिता के लिए लिए एक खास नोट भी लिखा है। रामचरण ने लिखा, “आज सिर्फ आपका बर्थडे ही नहीं है नाना, बल्कि आपके अद्भुत व्यक्तित्व का जश्न भी है। मेरे हीरो, मेरे मार्गदर्शक, मेरी प्रेरणा। मेरी हर सफलता, मेरे हर मूल्य यह सब आपसे ही आते है।”
“70 साल की उम्र में आप दिल से और भी जवान होते जा रहे है और पहले से कहीं ज्यादा प्रेरणादायक बन रहे है। मैं आपके स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले अनगिनत खूबसूरत वर्षों के लिए प्रार्थना करता हूँ। एक बेहतरीन पिता होने के लिए धन्यवाद, जिसकी कोई भी कामना कर सकता है। हैप्पी बर्थडे।”





