Rakul Preet Singh ने अपने छोटे भाई के बर्थडे पर कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इनमें से कुछ फोटोज उनके बचपन की है, जब…
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियाँ अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। वहीं इसी बीच हाल ही में रकुल ने अपने भाई संग कंई अनदेखी तस्वीरें साझा की है।
Rakul Preet Singh ने यूँ मनाया भाई का बर्थडे
Contents
दरअसल आज रकुल प्रीत सिंह के छोटे भाई अमन प्रीत सिंह का बर्थडे है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके बचपन की कंई क्यूट सी तस्वीरें देखी जा सकती है। वहीं इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
भाई अमन प्रीत सिंह के लिए रकुल ने लिखा प्यारा नोट
Rakul Preet Singh ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे ब्रदर। मुझे पता है कि ये साल तुम्हारे लिए और भी स्ट्रांग, समझदार बनने और अपने सपनों के करीब पहुँचने का साल है। मैं उम्मीद करती हूँ कि लाइफ तुम्हे हर दिन मुस्कुराने के ढेरों कारण दे। तुम हमेशा मेरे दिल का एक टुकड़ा रहोगे, चाहे कितने भी बड़े क्यों न हो जाओ।”
“और हाँ… कुछ चीजें कभी नहीं बदलती। मैं तुम्हे हमेशा चिढ़ाती रहूँगी और मुझे पता है तुम भी हमेशा ऐसा ही करोगे। इस जन्मदिन पर तुम्हारी बहुत याद आ रही है। तुम्हे हमेशा प्यार करती हूँ।”
इस फिल्म में नजर आएंगी रकुल
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो Rakul Preet Singh पिछली बार फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आई थी। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रकुल के अलावा अजय देवगन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी सहित कंई सितारे नजर आए थे। वहीं अब रकुल नितेश तिवारी की अपकमिंग मूवी ‘रामायण’ में नजर आएंगी।
यह भी देखें: Rakul Preet Singh के बर्थडे पर पति जैकी ने लुटाया प्यार, शेयर की खूबसूरत पलों की झलक

