Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को जमानत मिल चुकी है और वे तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके है। वहीं अब एक्टर ने…
बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल चेक बाउंस मामले में उन्हें कंई दिनों तक तिहाड़ जेल में बंद रहना पड़ा था। हालाँकि अब इन्हे जमानत मिल चुकी है और जेल से छूटने के बाद राजपाल अपनी सामान्य जिंदगी में वापसी कर रहे है। हाल ही में वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए थे, वहीं अब इन्होने शूटिंग पर भी वापसी कर ली है।
Rajpal Yadav की काम पर वापसी
Contents
दरअसल हाल ही में राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्हें शूटिंग सेट पर वेनिटी वेन में देखा जा सकता है। इस वीडियो में राजपाल बता रहे है कि आज से 30 साल पहले मुंबई आए थे और तब से लेकर अब तक वे लगातार काम कर रहे है।
1997 में पहले बार मुंबई आए थे Rajpal Yadav
वीडियो में राजपाल कहते है, “साथियो, वैनिटी विचार में आपका स्वागत है। ईश्वर की दया से, आप सभी के आशीर्वाद से, सबके प्यार से बैक टू वर्क। 30 जून 1997 को हम लोग मुंबई आए थे। 13 जुलाई 1997 को पुणे में येरवडा जेल के पीछे स्वराज नामक सीरियल में पहले बार एक्शन सुनंने के मौका मिला था, मंजू दीदी उसकी प्रोड्यूसर थी।”
राजपाल यादव का पहला सीरियल
Rajpal Yadav ने आगे कहा, “DD 1 पर ये कार्यक्रम आता था, इसमें बहुत छोटा सा रोल था। वहां से लेकर अगले साल 2027 में मुझे 30 साल पुरे हो जाएंगे। किसी भी आंधी में, तूफान में इस मुंबई की सरजमीन ने, जब से 13 जुलाई को पहली बार मेकअप लगा, उसके बाद आज तक मेकअप लगता चला आ रहा है, वैनिटी मिलती चली आ रही है। हमारे भारतीय सिनेमा और जनता जनार्दन, माता-पिता और दद्दा जी के आशीर्वाद से ये मुझ में आत्मविश्वाश, परिश्रम, प्यार और सफलता की कुंजी मिली।”
“मैं हर प्लेटफॉर्म पर आपके सामने पेश होता रहूँगा और कोशिश करूँगा कि आखों के पीछे एक मीनिंगफुल अंजन मिले। खुश रहने के लिए और एक अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए एक स्वस्थ मनोरंजन मिले। आई लव अंजन और मनोरंजन।”
यह भी जरूर देखें: Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से की ये अपील

