ग्लोबल सुपरस्टार Priyanka Chopra हाल ही में अमृतसर, पंजाब पहुंची और Golden Temple में मत्था टेका। इस दौरान एक्ट्रेस ने…
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियो में बनी रहती है। वहीं ऑस्कर्स अटैंड करने के बाद PeeCee अब इंडिया वापिस आ चुकी है। बीते दिनों उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं हाल ही में वे गोल्डन टेंपल (Golden Temple) में मत्था टेकने पहुँची।
Golden Temple में मत्था टेकने पहुंची Priyanka Chopra
दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें गोल्डन टेंपल, अमृतसर में देखा जा सकता है। वहीं मत्था टेकने के बाद एक्ट्रेस ने सेवा भी की। सामने आए वीडियो में ‘देसी गर्ल’ बर्तन साफ करते हुए नजर आ रही है।
वहीं श्री हरमिंदर साहिब में मत्था टेकने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने कुछ फैंस के साथ फोटोज भी क्लीक कराई। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान सलवार-सूट पहने ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आई, वहीं इस दौरान सिर पर दुपट्टा ओढ़े वे काफी प्यारी लग रही थी।
इस फिल्म से वापसी करेंगी Priyanka Chopra
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में ‘The Bluff’ मूवी में नजर आई थी, जो Amazon Prime Video पर रिलीज हुई थी। वहीं अब PeeCee लंबे समय के बाद इंडियन फिल्मों में वापसी करने जा रही है।
प्रियंका SS राजमौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से वापसी करेंगी। इस फिल्म में देसी गर्ल के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएँगे। यह फिल्म अगले साल यानि 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें:





