Pooja Hegde ने हाल ही में अपने बचपन की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जिसमे वे अपने पेरेंट्स के साथ…
फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेटस फैंस के साथ साझा करती रहती है। इसी कड़ी में हेगड़े ने आज अपने बचपन की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है
Pooja Hegde की चाइल्डहुड फोटो
Contents
दरअसल आज पूजा हेगड़े के माता-पिता लता हेंगड़े और मंजुनाथ हेगड़े की वेडिंग एनिवर्सरी पर है। वहीं इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। दरअसल ये तस्वीर उनके बचपन की है। इस फोटो में एक्ट्रेस के पेरेंट्स को एक गिलास में दो स्ट्रॉ की मदद से पेय का आनंद लेते देखा जा सकता है।

बिलकुल अपने पेरेंट्स पर गई है Pooja Hegde
वहीं नन्ही सी पूजा को भी साइड में हाथों में गिलास थामे अपने पेय का लुफ्त उठाते देखा जा सकता है। इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “सेब पेड़ से ज्यादा दूर नहीं गिरता। हैप्पी एनिवर्सरी मॉम और डैड। लव यू।”
पूजा हेगड़े की फैमिली
जानकारी के लिए बता दे कि Pooja Hegde की माँ लता हेंगड़े एक Immunologist और Entreprenur के रूप में काम कर चुकी है, वहीं इनके पिता एक वकील है। पूजा का एक बड़ा भाई ऋषभ हेगड़े भी है, जो Orthopedic Surgeon के रूप में काम करता है।
प्रोफेशनल लाइफ
बात करें Pooja Hegde की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे थलपति विजय की अपकमिंग फिल्म Jana Nayagan में नजर आएंगी। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
इसके अलावा इनके पास डेविड धवन के द्वारा निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी है। इस फिल्म में पूजा के साथ वरुण धवन,मृणाल ठाकुर, मौनी रॉय, कुब्रा सैत, मनीष पॉल और रोहित सर्राफ सहित कंई सितारे नजर आएँगे।
यह भी देखें: Pooja Hegde Birthday: 35 साल की हुई पूजा हेगड़े, शेयर की अपने क्यूट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक





