विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। वहीं अब PM Modi ने एक पत्र लिखते हुए इस जोड़े को आशीर्वाद दिया है।
मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा जल्द ही अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से शादी रचाने वाले है। बता दे कि ये शादी कल यानि 26 जनवरी को उदयपुर में संपन्न होगी, जिसमे लिए इनकी फैमिली, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से कुछ लोग उदयपुर पहुँच चुके है। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी इस जोड़े को शादी के लिए शुभकामनाएँ दी है।
PM Modi ने विजय-रश्मिका को लिखा पत्र
PM Modi ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को जो पत्र भेजा है, उसमें लिखा है- “26 फरवरी 2026 को हो रही विजय और रश्मिका की शादी के लिए आमंत्रित किए जाने पर बेहद खुशी हुई। इस बेहद शुभ और खुशी के मौके पर पूरी देवरकोंडा और मंदाना फैमिली को बधाई। यह विजय और रश्मिका की लाइफ में एक खूसबसुरत और नए चैप्टर की शुरूवात है। सखा सप्तपद भव की भावना से यानि सात कदम साथ चलकर कपल उम्र भर के लिए दोस्त बन जाता है।”
PM Modi ने नवविवाहित जोड़े को दी ये नसीहत
PM Modi द्वारा लिखे गए इस पत्र में आगे लिखा है, “विजय और रश्मिका भले ही फिल्मों की स्क्रिप्ट के लिए नए न हो लेकिन असली जिंदगी की ये स्क्रिप्ट बेहद स्नेह से भरी होगी और स्क्रीन पर दिखाए गए जादू से भी ज्यादा खूबसूरत होगी। आने वाले दिन, महीने और साल साझे सपनों और उन्हें पुरे करने से भरे हो। दोनों समझदारी और प्यार से जिम्मेदारियां साझा करें और एक दूसरे की खूबियों से सीखते हुए कमियों को अपनाते हुए जीवन के हर पड़ाव पर एकसाथ आगे बढ़ें।”
यह भी देखें: Vijay Deverakonda ने भरी महफिल में रश्मिका मंदाना को किया किस, जल्द शादी रचाएंगे दोनों
यह भी देखें: Rashmika Mandanna पर खूब प्यार बरसाती दिखी माँ सुमन, लेकिन एक्ट्रेस ने आखिर डिलीट क्यों किया ये वीडियो
यह भी देखें: Mysaa में दिखा रश्मिका मंदाना का प्रचंड अवतार, कब रिलीज होगी फिल्म





