Rajkummar Rao के बर्थडे पर वाइफ पत्रलेखा ने शेयर किया क्यूट वीडियो

Rajkummar Rao के बर्थडे पर वाइफ पत्रलेखा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, ‘ओ बेटा जी’ गाने पर दिल खोलकर झूमते दिखे बर्थडे बॉय 

Rajkummar Rao के बर्थडे पर उनकी वाइफ पत्रलेखा ने एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राज ‘ओ बेटा जी’ गाने पर मस्तीभरा डांस करते नजर आ रहे है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। एक्टर के इस खास दिन पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब राजकुमार की वाइफ व एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे को खास बना दिया है।

Rajkummar Rao का क्यूट डांस वीडियो

दरअसल कुछ समय पहले ही पत्रलेखा ने अपने हस्बैंड को बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राजकुमार 1951 में आई फिल्म ‘अलबेला’ के मशहूर गाने ‘ओ बेटा जी’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान बर्थडे बॉय के क्यूट एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स देखने लायक है।

वहीं इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए पत्रलेखा ने अपने पति के लिए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मेरे बेस्ट हस्बैंड, मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरी ताकत और वह आदमी जिसपर मुझे बेहद गर्व है को जन्मदिन मुबारक हो। आई लव यू।”

सेलेब्स और फैंस ने किया रिएक्ट

राजकुमार का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कंई फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इसके अलावा सेलेब्स भी इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे है। नीति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा, “बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक और बेस्ट इंसान हो हैप्पी बर्थडे।” अमोल पारशर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे राजकुमार राव। आप प्रेरित करते हो।” इसके अलावा फैंस भी इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज राजकुमार को दे रहे शुभकामनाएँ

पत्रलेखा के अलावा कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट कर राज को बर्थडे विश किया है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राजकुमार के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे दोस्त। आपके आने वाले हर दिन भी आज ही की तरह खास हो।” कृति सेनन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे राजकुमार राव। आपका दिन शानदार हो और मैं आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूँ।” इसके अलावा भी सोनम कपूर, अनिल कपूर, फराह खान और करीना कपूर सहित कंई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर राजकुमार को बर्थडे विश किया है।

Rajkummar Rao के बर्थडे पर वाइफ पत्रलेखा ने शेयर किया क्यूट वीडियो

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top