Parineeti Chopra Mother: परिणीति चोपड़ा ने अपनी माँ रीना चोपड़ा के बर्थडे पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहूड फेज को एन्जॉय कर रही है। दरअसल परिणीति ने कुछ महीनों पहले ही अपने पति राघव चड्डा के साथ अपने बेटे का स्वागत किया है। इसके साथ ही परिणीति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की छोटी-मोटी झलकियाँ अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। इसी बीच आज भी इन्होने एक प्यारा सा वीडियो (Parineeti Chopra Mother) साझा किया है।
Parineeti Chopra Mother Birthday
Contents
दरअसल आज परिणीति चोपड़ा की माँ रीना चोपड़ा का जन्मदिन है। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस वीडियो में उनकी कंई खूबसूरत फैमिली फोटोज देखी जा सकती है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी मम्मी के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
Parineeti Chopra Mother: परिणीति ने लिखा, “माँ से नानी तक, ये एक लंबा सफर रहा। लेकिन आप हमेशा की ही तरह उतनी ही परेशान करने वाली और उतनी ही प्यारी है। हैप्पी बर्थडे मदर, आप बेस्ट है। लेकिन मैं ये बात कभी भी जोर से नहीं कहूँगी। (कुछ तो गड़बड़ है। मैं आपके साथ अच्छा व्यवहार कर रही हूँ ? आह, पोस्टपार्टम)”
सहज और शिवांग चोपड़ा ने भी लुटाया माँ पर प्यार
परिणीति के भाइयों (Parineeti Chopra Mother) सहज चोपड़ा और शिवांग चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी माँ को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। सहज ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मदर, डियर।” वहीं शिवांग ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मदर, ब्रो।”
हाल ही में माँ बनी है परिणीति चोपड़ा
गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में पॉलटिशयन राघव चड्डा के साथ शादी की थी। वहीं अक्टूबर 2025 में ये कपल अपने पहले बच्चे यानि एक बेटे के पेरेंट्स बने। इन्होने अपने बेटे को ‘नीर’ नाम दिया है।
यह भी देखें: Parineeti Chopra: माँ बनने वाली है परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा से लेकर कैटरीना कैफ तक ने यूँ दी बधाई

