Sarke Chunar Song Controversy: नोरा फतेही और संजय दत्त के लेटेस्ट गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर काफी विवाद हो रहा है। वहीं अब नोरा ने बताया कि मेकर्स ने उनसे गलत ट्रांसलेशन के साथ…
फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल (Sarke Chunar Song Controversy) मचा हुआ है। इस गाने के अश्लील डांस मूव्स और लिरिक्स के लिए नोरा फतेही, संजय दत्त और इस गाने के मेकर्स को खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब Nora Fatehi ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया की निर्माताओं ने गलत ट्रांसलेशन करते हुए उनसे ये सॉन्ग शूट करवाया और गाने की डबिंग और हिंदी वर्जन के लिए उनसे कोई परमिशन नहीं ली गई।
Sarke Chunar Song Controversy: मेकर्स ने मुझे धोखे में रखा- Nora Fatehi
Contents
नोरा फतेही ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे कह रही है, “मैंने ये गाना 3 साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया था। मैंने इस गाने को करने के लिए इसलिए हाँ कहा था कि ये एक बड़ी फिल्म है, बड़ी हस्ती यानि संजय दत्त- उनके साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। मैंने सोचा ये ‘नायक नहीं खलनायक का’ रीमेक है।”
Sarke Chunar Song Controversy पर बात करते हुए नोरा ने आगे कहा- “जब मैं यह गाना कर रही थी तो ट्रांसलेशन के लिए मैंने मेकर्स पर भरोसा किया, जब वे मुझे इस गाने का ट्रांसलेशन कर रहे थे कि मुझे इसमें कुछ भी अनुचित नहीं लगा। मुझे कन्नड़ नहीं आती इसलिए मैंने उनपर भरोसा किया। उन्होंने अभी जो किया है इस गाने का हिंदी वर्जन बनाना और उन अनुचित लिरिक्स के साथ इस गाने को डब करना, इसके लिए उन्होंने मुझे कोई परमिशन नहीं ली।”
संजय दत्त और मेरी AI-जेनेरेटेड इमेज बनाई…
उन्होंने आगे कहा- “इतना ही नहीं नोरा ने इस गाने के कुछ सीन्स को लेकर भी आपत्ति जताई। एक्ट्रेस ने बताया कि मेकर्स ने बिना उनकी सहमति के उनकी और संजय दत्त की कंई AI-जेनेरेटेड इमेज भी बनाई। एक्ट्रेस ने आगे कहा- ‘जो भी लोग मुझे जानते है वे जानते है कि मुझसे मेरी तस्वीरों के उपयोग के लिए अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन उन्होंने ये सब मेरी अनुमति के बिना किया।”
इन्होने मेरी छवि और इज्जत दांव पर लगा दी
Sarke Chunar Song Controversy पर बात करते हुए नोरा ने अपनी वीडियो में आगे कहा कि- “जब मैंने इस गाने का हिंदी वर्जन देखा तो मुझे पता चल गया कि ये नहीं चलेगा। मुझे पता था कि दिक्कतें होंगी, क्योंकि कम से कम हिंदी तो मुझे समझ आती है। मैंने डायरेक्टर से कहा कि ये ठीक नहीं है, इसकी बहुत आलोचना होगी। मैंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। आप देख रहे होंगे कि मैं बिल्कुल भी इसे प्रमोट नहीं कर रही हूँ। मैंने डायरेक्टर से कहा कि मेरी छवि और इज्जत दाँव पर लगी है।”
नोरा फतेही ने (Sarke Chunar Song Controversy) के लिए फैंस का किया शुक्रिया
वहीं इस वीडियो के कैप्शन में नोरा फतेही ने लिखा, “मैं नहीं चाहती कि कोई सोचे कि मैं इसका समर्थन करती हूँ। इस विरोध के लिए धन्यवाद… इसी दबाव के कारण निर्मताओं ने इसे हटा दिया है। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हुई कि इस गाने को शेयर करना बंद कर दें, क्योंकि आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे है।”
“वहीं दूसरी तरफ मैं देख रही हूँ कि आप में से कुछ लोग इसका (Sarke Chunar Song Controversy) फायदा उठाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। खैर, मैं और मेरी टीम भविष्य में ऐसी स्थितियों में बेहद सतर्क रहेगी। हालाँकि मैं ये बात दोहराना चाहती हूँ कि मुझे इस गाने के हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकरी नहीं थी। मैंने इसपर कोई परफॉर्मेंस नहीं दी और तस्वीरों के साथ इसक इस्तेमाल करने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई।”
यहां देखिए नोरा नोरा फतेही का ये वीडियो
यह भी देखें: मैं अपनी फेवरेट हूँ… Womens Day 2026 पर करीना कपूर सहित इन सितारों ने दी शुभकामनाएँ

