Site icon FN

Kritika Kamra: शादी के बाद पति गौरव कपूर संग वेकेशन पर निकली कृतिका कामरा, कहा- ‘अभी भी प्यार में डूबी हूँ’

Kritika Kamra

Kritika Kamra और गौरव कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है। वहीं अब ये न्यूलीवेड कपल वेकेशन…

एक्टर और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर (Kritika Kamra) हाल ही में एक्ट्रेस कृतिका कामर संग शादी के बंधन में बंधे है। इस कपल ने 11 मार्च 2026 को अपने फैमिली व करीबी दोस्तों की मौजूदगी में काफी सिंपल वेडिंग की। वहीं अब शादी के बाद ये नवविवाहित कपल वेकेशन पर निकला है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पति गौरव कपूर संग वेकेशन पर Kritika Kamra

दरअसल हाल ही में कृतिका कामरा ने खुद अपनी वेकेशन से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर  साझा की है। इन तस्वीरों में दोनों एक खूबसूरत सीलोकेशन पर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे है।

तस्वीरों में कृतिका और गौरव को कभी स्विमिंग करते तो कभी अपने लज़ीज खाने का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है। वहीं आखिरी तस्वीर में एक्ट्रेस को मिरर सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है।

काम पर लौटने के बाद भी प्यार में डूबी ही है Kritika Kamra

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कृतिका ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “पार्टी खूब की और अब धीरे-धीरे रिकवर हो रहे है। मार्च का महीना काम से शुरू होकर शादी और फिर धुप, स्विमिंग, खाना-पीना और यही सब दोहराता रहा। काम पर वापिस आ गई हूँ और अभी भी प्यार में डूबी हुई हूँ।”

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक होटल और उनकी टीम का भी धन्यवाद किया है, जिन्होंने इनकी छुट्टियों को यादगार बना दिया। कृतिका ने लिखा, “और साथ ही द पोस्ट कार्ड होटल की टीम का भी धन्यवाद, जो शानदार काम कर रहे है। इसी वजह से ये हमारा फेवरेट घूमने का स्थान है।”

गौरव-कृतिका ने 2025 में किया था रिश्ता ऑफिशियल

बताते चलें की Kritika Kamra और गौरव कपूर ने दिसंबर 2025 में एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। वहीं कुछ समय की डेटिंग के बाद ये दोनों 11 मार्च 2026 को शादी के बंधन में बंध गए थे। इस कपल ने मुंबई में अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी, जिसमें इनकी फैमिली और दोस्त शामिल हुए थे। वहीं इसके बाद इन्होने एक रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी।

Exit mobile version