Site icon FN

Tony Kakkar Birthday: ‘आपके जैसा कोई नहीं…’, भाई टोनी के बर्थडे पर नेहा कक्कड़ का प्यार भरा पोस्ट 

Tony Kakkar Birthday

Tony Kakkar Birthday : इस दौरान नेहा कक्कड़ को अपने भाई व सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ खूब मस्ती और डांस करते देखा जा सकता है। वहीं बर्थडे पर इन्होने…

अक्सर अपने गानों के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने वाले सिंगर टोनी कक्कड़ ( आज अपना 42वां जन्मदिन (Tony Kakkar Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब टोनी की छोटी बहन और सिंगर नेहा कक्क्ड़ ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Tony Kakkar Birthday पर बहन नेहा ने लुटाया प्यार

दरअसल नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने भाई टोनी कक्कड़ संग कंई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा की है। इन तस्वीरों और वीडियो में दोनों भाई-बहन को साथ में खूब डांस और मस्ती करते देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में दोनों क्यूट सा पोज देते नजर आ रहे है।

वहीं अन्य तस्वीरों में नेहा के पति रोहनप्रीत और अन्य फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दोनों सिब्लिंग्स काफी प्यारा बॉन्ड साझा करते है।

नेहा कक्कड़ ने भाई को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड

वहीं Tony Kakkar Birthday पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने अपने बड़े भाई के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इन्होने लिखा, “मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे मेंटर और मेरे भैयू को हैप्पी बर्थडे। आपके जैसा कोई नहीं है।”

सोनू कक्कड़ ने यूँ किया भाई को बर्थडे विश

वहीं टोनी की बड़ी बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए Tony Kakkar Birthday पर विश किया है। इस वीडियो में टोनी को अपने पेरेंट्स के साथ केक कट करते हुए देखा जा सकता है।

यह भी देखें: Neha Kakkar: आखिर ऐसा क्या हुआ कि काम, रिलेशनशिप और जिम्मेदारियों से ब्रेक ले रही नेहा कक्कड़  

Exit mobile version