Kumkum Bhagya cast reunion

मृणाल ठाकुर ने अपने ‘Kumkum Bhagya’ को-स्टार्स के साथ की पार्टी, लंबे समय बाद एकसाथ दिखे ये सितारे 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने एक समय पर टीवी सीरियल ‘Kumkum Bhagya’ में भी काम किय था। वहीं अब लंबे समय के बाद वे अपने को-स्टार्स से मिली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कंई ऐसे सितारें है जिन्होंने अपने करियर की शुरूवात टीवी इंडस्ट्री से की है। मृणाल ठाकुर का नाम भी कुछ ऐसे ही एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। दरसल इन्होने 2012 में स्टार प्लस के सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती है…ये खामोशियाँ’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वहीं इसके बाद 2014 में इन्होने मशहूर सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) में काम किया। इस शो में इन्होने बुलबुल का किरदार निभाया था, जिससे इन्हे घर-घर में पहचान मिली।

Kumkum Bhagya को-स्टार्स से मिली मृणाल ठाकुर

टीवी के बाद मृणाल ठाकुर भले ही अब एक सफल फिल्म अभिनेत्री बन चुकी है लेकिन आज भी वे अपने पुराने को-स्टार्स को नहीं भूली। दरअसल हाल ही में इन्होने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी, जिसमें कुमकुम भाग्य के लगभग सभी सितारे शामिल हुए।

तस्वीरों में मृणाल अर्जित तनेजा (पूरब), सुप्रिया शुक्ला (सरला अरोड़ा) और चारु मेहरा (पूर्वी) सहित कंई एक्टर्स के साथ पोज देते नजर आ रही है।

साथ में पार्टी करते दिखे कुमकुम भाग्य के सितारे

Kumkum Bhagya में मृणाल की माँ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुप्रिया ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल इन सभी एक्टर ने मिलकर इस सीरियल की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस मधु राजा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

बेहद अच्छे दोस्त है अर्जित, मृणाल और Kumkum Bhagya के ये सितारे

वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए सुप्रिया ने कैप्शन में लिखा, “लगता ही नहीं कि इतने साल बीत गए। यह मधु आंटी का बर्थडे था। आज भी हम सब के बीच एक दूसरे के लिए प्यार और परवाह है। हमें यह सब फ्लॉन्ट करने की जरुरत नहीं है लेकिन सच्चे, ईमानदार और प्यारे दोस्त पाकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूँ। हम एक दूसरे की सक्सेस का जश्न मनाते है और जब भी मौका मिलता है संपर्क में रहने की कोशिश करते है।”

मधु आंटी… हैप्पी बर्थडे। आप जियो हजारों साल। और हम हमेशा यूँ ही मिलते, खिलखिलाते रहें और गोलगप्पे व चाट पकोड़ी खाते रहें। खासकर हमारी चटोरी मधु आंटी।”

ऑनस्क्रीन माँ ने लुटाया मृणाल ठाकुर पर प्यार

मृणाल, अपने प्यार से घर में ढेर सारा प्यार, मजेदार खाना, मीठा और बातें। हम सब फिर से वहीं चलें गए जहां से शरू हुआ था ये प्यारा सा रिश्ता। यूँ ही तरक्की करती रहो प्यारी लड़की। यह गीत तुम्हारे प्यारे परिवार और प्यार से भरे घर के लिए मेरे तरफ से।”

यह भी देखें:Son Of Sardaar 2: बर्थडे के दिन रिलीज हुई मृणाल ठाकुर की फिल्म, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जताया आभार 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top