Kriti Sanon Tattoo: कृति सेनन ने अपने पैर पर एक खास टैटू बनवाया है। बता दे कि ये एक उड़ता हुआ पक्षी है, जो तेजी से उगते हुए सूर्य की तरफ उड़ रहा है। इस टैटू का मतलब…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी आखिरकार अपनी बॉडी पर टैटू (Kriti Sanon Tatoo) बनवा ही लिया है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। कृति ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने खूबसरत टैटू की झलक दिखाई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इसका मतलब भी बताया है।
कैसा है Kriti Sanon Tattoo
Contents
दरअसल कृति सेनन ने अपने पांव पर टखने के पास एक टैटू गुदवाया है। उन्होंने उड़ते हुए पक्षी का एक टैटू बनवाया है, जो सूर्योदय की तरफ उड़ रहा रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वे ऐस कर पाएंगी, लेकिन अब उन्होंने कर दिया है।
Kriti Sanon Tattoo की खासियत
दरअसल कृति ने अपनी इस टैटू की खासियत (Kriti Sanon Tattoo) बताते हुए लिखा, “कभी सोचा नहीं था कि मैं ऐसा कर पाऊँगी… लेकिन कभी ना मत कहना। अभी-अभी टैटू बनवाया है। एक वादा पूरा हुआ… ये याद दिलाता है कि मैं और भी ऊँची उड़ान भर सकती हूँ, सूर्योदय तक।”
“अपनी आँखों में सपने संजोए हर एक सख्श के लिए… वो छलांग लगाओ, जिससे तुम डरते हो। हो सकता है कि ये आसान न हो, लेकिन तुम्हे अपने पंख मिल जाएंगे, तुम्हे अपनी लय मिल जाएगी, तुम उड़ना सीख जाओगे।”
इस फिल्म में नजर आएँगे कृति
बात करें कृति सेनन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे इन्हे पिछली बार आनंद एल रॉय के द्वारा निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ देखा गया था। इस फिल्म में इनके साथ साथ साउथ अभिनेता धनुष लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अब कृति जल्द ही होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’में नजर आएंगी। इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना को लीड रोल में देखा जाएगा।

