Kabir Bahia: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कृति को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का नाम पिछले काफी समय से बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) संग जोड़ा जा रहा है। दरअसल इन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा कबीर हाल ही में हुई कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी शामिल हुए थे। बस यही सब देख फैंस कयास लगाते है कि कृति और कबीर रिलेशनशिप में है।
Kabir Bahia संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखी कृति
Contents
वहीं हाल ही में कृति सेनन का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। दरअसल इन दिनों वे अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ लंदन में वेकेशन मना रही है। सामने आए वीडियो में कृति कबीर का हाथ थामे सड़क पर चल रही है।

लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लू जींस के साथ ब्राउन टॉप के एक जैकेट पहनी थी। ब्लैक शूज ओर खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। वहीं कबीर इस दौरान ब्लू स्वेटशर्ट पर मैचिंग पैंट पहने नजर आए।
Kabir Bahia कौन है ?
बता दे कि कबीर बहिया यूके स्थित एक इंडियन बिजनेसमैन है। ये ‘वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिजम लिमिटेड’ के संस्थापक और एमडी है और यूके की एक अमीर NRI फैमिली से ताल्लुक रखते है।
कबीर से 9 साल बड़ी है कृति सेनन
जानकारी के लिए बता दे कि Kabir Bahia और कृति सेनन के बीच उम्र का बड़ा फैसला है। दरअसल कृति इस समय 35 साल की है, वहीं कबीर महज 26 वर्ष के है। ऐसे में इन दोनों के बीच करीब 9 साल का फासला है।
कृति सेनन की अपकमिंग मूवी
वहीं बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो कृति सेनन पिछली बार फिल्म ‘तेरे इश्क में’ नजर आई थी। आनंद एल रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ धनुष को लीड रोल में देखा गया था। वहीं अब कृति Cocktail 2 में नजर आएंगी। होमी अदजानिया के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएँगे। यह फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज हो सकती है।
यह भी देखें: Kriti Sanon Boyfriend: कृति सेनन ने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग पहली बार शेयर की रोमांटिक तस्वीरें





