Site icon FN

Kriti Kharbanda: को-स्टार्स से लेकर पति-पत्नी बनने तक, कृति ने दिखाई अपनी प्यारी लव स्टोरी की झलक 

Kriti Kharbanda unseen photos

Kriti Kharbanda और पुलकित सम्राट की शादी को अब 2 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी से लेकर अब तक की…

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda)  ने 2024 में एक्टर पुलकित सम्राट संग शादी रचाई थी। वहीं आज इनकी शादी को 2 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर कृति ने अपने प्रपोजल से लेकर शादी तक की कंई खूबसूरत यादें साझा की है।

Kriti Kharbanda को पुलकित ने ऐसे किया था प्रपोज

दरअसल हाल ही में कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में पुलकित घुटनों पर बैठकर कृति को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “स्लाइड 1- इसने कभी शादी का प्रस्ताव नहीं रखा, बस केवल एक इशारा किया। इसने कभी नहीं कहा कि- ‘Will you marry me ?’ बल्कि इसने कहा कि- ‘You will marry me. मुझे लगता है कि हम दोनों को अंदर ही अंदर ये पता था।”

कृति-पुलकित के जीवन का सबसे भावुक पल

वहीं दूसरी तस्वीर इनकी शादी के दौरान की है। इस फोटो में दुल्हन बनी Kriti Kharbanda को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हमारी जिंदगी का सबसे भावुक पल। हम फाइनली पति-पत्नी बन गए है। यकीन मानिए, इससे बेहतर और कोई फीलिंग नहीं। किसी को पाना और किसी से जुड़ाव महसूस करना सबसे अच्छी फीलिंग होती है।”

वहीं तीसरी स्लाइड में कृति और पुलकित के फैमिली मेंबर्स व दोस्त साथ में डांस करते नजर आ रहे है। इसके बारे में उन्होंने लिखा, “सेलिब्रेट करने का क्या मतलब अगर अपने सबसे फेवरेट लोगों के साथ सेलिब्रेट नहीं किया तो। परिवार एक साथ आकर सेलिब्रेट करते है। उफ्फ… हमें भारतीय शादियाँ बेहद पसंद है।”

पहली बार अपने प्यार का इजहार करते पुलकित-कृति

वहीं चौथी स्लाइड में पुलकित Kriti Kharbanda के माथे पर किस करते नजर आ रहे है। ये तस्वीर तब की जब इस कपल ने पहली बार एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “जब हमने पहली बार एक दूसरे से ‘आई लव यू’ कहा था।”

वहीं अगली तस्वीर पुलकित-कृति के शादी के ठीक बाद की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने दूल्हे को हग करते नजर आ रही है। तस्वीर में उनके मेहँदी और चूड़े वाले हाथ देखे जा सकते है। वहीं उनके हाथों में एक प्यारा सा ब्रेसलेट भी नजर आ रहा है।

इस तस्वीर के बारे में कृति ने लिखा, “जब मैं दुल्हन बनकर घर लौटी तो मुझे ढेर सारा प्यार और उपहार मिले। लेकिन सबसे स्पेशल गिफ्ट पुलकित ने दिया था, एक ब्रेसलेट जो उसके परिवार की महिलाओं, उसकी माँ, नानी, दादी, बहनों के गहनों से बना था। उनकी विरासत का एक छोटा सा टुकड़ा जो मेरी कलाई से लिपटा था। अब तक का सबसे मीनिंगफुल गिफ्ट, जो मुझे मिला था।”

Kriti Kharbanda ने शेयर की पुलकित संग पहली डेट की तस्वीर

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “हमारी पहली लड़ाई हुई और हमने झटपट सुलह कर ली। हमने अपने अहंकार को किनारे रख दिया और फैंसला किया कि हम कभी भी गुस्से में बिस्तर पर नहीं जाएँगे।”

एक तस्वीर में पुलकित और कृति साथ में बेहद प्यारे लग रहे है। वहीं इस तस्वीर के बारे में एक्ट्रेस ने लिखा, “क्योंकि हम दोनों बेहद क्यूट लग रहे थे और हाँ ये हमारी सबसे पसंदीदा डेट्स में एक थी।”

ये तस्वीर पुलकित और कृति की शादी से कुछ दिनों पहले की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “हमारी शादी से कुछ हफ्तों पहले हमारे दोस्तों ने हमें सेलिब्रेट किया। ये वही पल है।”

प्यार से अपने दूल्हे को निहारती दिखी Kriti Kharbanda

वहीं अगली तस्वीर में इस कपल को फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ में डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “यहीं से सरे पागलपन की शुरूवात हुई थी। को-स्टार्स के रूप में साथ में डांस करते हुए फिर पति-पत्नी के रूप में, लाइफ सचमुच में एक पुरे चक्र में वापिस आ गई।”

वहीं अंतिम तस्वीर में दुल्हन बनी Kriti Kharbanda प्यार से अपने पति को निहारते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “क्योंकि ये बहुत प्यारा है, बस इसे देखो। हमें दूसरी सालगिरह मुबारक हो।”

Exit mobile version