Sidharth Malhotra Birthday: कियारा अडवाणी ने अपने पति और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर उनके लिए गाना गाया। वहीं केक पर सरायाह के पापा…
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज अपना 41वां जन्मदिन (Sidharth Malhotra Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाईयाँ दे रहे है। बता दे कि सिद्धार्थ के लिए ये जन्मदिन बेहद खास है। दरअसल पिता बनने के बाद ये उनका पहला बर्थडे है। ऐसे में उनकी एक्ट्रेस वाइफ कियारा अडवाणी ने उनके इस खास दिन को और भी खास बना दिया।
Sidharth Malhotra Birthday Special
Contents
दरअसल हाल ही में कियारा अडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें व वीडियो साझा किए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे बॉय ने अपना ये खास दिन अपने करीबी दोस्तों व फैमिली मेंबर्स के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान फिल्ममेकर करण जौहर व फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा भी वहाँ मौजूद रहे।
कियारा ने पति के लिए गाया हैप्पी बर्थडे सॉन्ग
वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा ने अपने पतिदेव के लिए एक प्यारा सा केक मँगवाया था, जिसपर ‘सरायाह के पापा’ और ‘डैडी कूल’ लिखा हुआ था। वहीं कियारा ने सीड के लिए ‘हैप्पी बर्थडे’ सॉन्ग भी गाया, जिससे उनका ये जन्मदिन और भी खास हो गया। वहीं इसके बाद दोनों साथ में केक कट करते हुए नजर आ रहे है।
कियारा को अभी भी है सिद्धार्थ पर क्रश
वहीं Sidharth Malhotra Birthday पोस्ट को शेयर करते हुए कियारा ने अपने पति के लिए एक खास नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, “सरायाह का सबसे प्यारा इंसान और अंदर-बाहर से खूबसूरत। मुझे अभी भी तुम पर क्रश है और अब हमारी बेटी को भी। हैप्पी बर्थडे, हस्बैंड।”
2023 में हुई थी सीड-कियारा की शादी
बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की पहली मुलाकात फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वहीं इसके बाद दोनों ने सालों तक डेट किया। डेटिंग के बाद इस कपल ने साल 2023 में शादी रचा ली थी। वहीं 2025 में ये कपल अपनी पहली संतान यानि एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसे इन्होने सरायाह मल्होत्रा नाम दिया है।

