KHxRK की अगली मूवी

KHxRK: कमल हासन और रजनीकांत की फिल्म का टीजर रिलीज, 47 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे ये दो लीजेंड 

KHxRK: भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कमल हासन और रजनीकांत 47 साल बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले है। हाल ही में मेकर्स ने इनकी फिल्म का टीजर रिलीज किया है।

इंडियन सिनेमा के दो लीजेंड दशकों के बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले है और ये दिग्गज कोई और नहीं बल्कि कमल हासन और रजनीकांत है। जी हाँ, ये दो सुपरस्टार Red Giant Movies की एक फिल्म में साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान नेल्सन दिलीपकुमार (Nelson Dilipkumar) ने संभाली है।

KHxRK: सालों बाद साथ नजर आएँगे कमल हासन और रजनीकांत

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने कमल हासन और दिलीप कुमार की फिल्म का टीजर शेयर किया है। इस फिल्म का टाइटल तो अभी डिसाइड नहीं हुआ है, हालाँकि इन दो दिग्गजों के इस महामिलन को मेकर्स ने KHxRK नाम दिया है। वीडियो की शुरूवात डायरेक्टर Nelson Dilipkumar से होती है, जो कुछ कंफ्यूज से नजर आ रहे है। तभी वीडियो में म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र की एंट्री होती है, जो उन्हें एक उंगली चुनने को कहते है।

इसके बाद Nelson एक के बाद एक कमल और रजनीकांत के कमरे में जाते है। तभी दोनों एक्टर्स उनसे पूछते है कि क्या दूसरे एक्टर ने ये ब्लेजर, घड़ी या जूते चुने है और दोनों इसके अपोजिट ही सभी चीजें पहनते है। तभी दोनों पूरा तैयार होकर एक दूसरे के सामने आते है।

हीरो कौन है… KHxRK

KHxRK के टीजर में आगे दिखाया गया है कि दोनों सुपरस्टार गाड़ी में बैठते है। कमल ड्राइविंग सीट पर बैठते है, जबकि रजनीकांत उनकी साइड वाली सीट पर बैठते है। वहीं Nelson और रविचंद्र को पीछे बैठे देखा जा सकता है। तभी कमल और रजनीकांत उनसे पूछते है कि उन दोनों में से हीरो कौन है ?

Nelson Dilipkumar द्वारा लिखित है KHxRK

बताते चलें कि KHxRK यह फिल्म Nelson Dilipkumar द्वारा लिखित है और ये ही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है। वहीं म्यूजिक रविचंद्र अश्विन का है।

यह भी देखें: Big B: मूसलाधार बारिश के बीच भी अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे फैंस, भावुक हुए बिग ने कहा- ‘मैंने बहुत समझाया लेकिन…’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top