Site icon FN

बेटे जेह और तैमूर के साथ Lionel Messi से मिलने पहुँची करीना कपूर, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें 

Lionel Messi से मिली करीना कपूर

दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi इन दिनों भारत आए हुए है। वहीं आज एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों जहांगीर अली खान व तैमूर अली खान के साथ उनसे मुलाकात की।

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी 14 साल बाद इंडिया आए है। दरअसल इन दिनों वे अपने 3 दिवसीय भारतीय दौरे पर है। मेसी कल कोलकाता गए, जहां उन्होंने अपने 70 फुट ऊँचे स्मारक का अनावरण किया। इस दौरान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी उनसे मुलाकात की। वहीं आज एक्ट्रेस करीना कपूर अपने दोनों बेटों के साथ मेसी से मिलने पहुंची।

Lionel Messi से मिली करीना कपुर

दरअसल कुछ समय पहले ही करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में वे अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही है। वहीं फोटो में बेबो के बेटों ने मेसी की जर्सी पहनी हुई है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फुटबॉल लीजेंड से मिलने जा रही है।

वहीं हाल ही में करीना की कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए है। इन दौरान उन्हें अपने दोनों बेटों के साथ Lionel Messi से मुलाकत करते देखा जा सकता ही। इसके बाद उन्होंने लीजेंड के साथ कंई तस्वीरें भी क्लिक कराई।

टीम और जेह के चेहरे पर दिखी खुशी

वहीं अपने फेवरेट फुटबॉलर  से मिलने के बाद टीम और जेह की चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। एक अन्य वीडियो में उन्हें मेसी से मिलने के बाद वापिस घर लौटते हुए देखा जा सकता है।

3 दिन के इंडिया टूर पर आए है लियोनेल मेसी

गौरतलब है कि Lionel Messi अपने GOAT इंडिया टूर पर है। वहीं इस टूर के दूसरे दिन आज शाम 5 बजे वे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, जहां GOAT कप एग्जीबिशन मैच होगा। वहीं इसके बाद एक फैशन शो और नीलामी भी होगी। इस ऑक्शन में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना की जीत से जुड़ी मेसी की चीजों की नीलामी होगी। बता दे कि इस इवेंट में सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री और करीना कपूर सहित कंई मशहूर हस्तियाँ शामिल हुई।

Exit mobile version