Jennifer Winget और Karan Wahi की शादी की खबरें सोशल मीडिया अपर काफी वायरल हो रही है। वहीं अब करण ने खुद बताया है कि वे…
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और करण वाही (Karan Wahi) टीवी के मशहूर ऑनस्क्रीन कपल्स में से एक है। फैंस इन दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखना काफी पसंद करते है। वहीं इसके अलावा ये दोनों स्टार्स काफी अच्छी दोस्ती भी शेयर करते है। दरअसल करण वाही और जेनिफर पिछले दो दशक से भी अधिक समय से दोस्त है। ये दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें साझा करते रहते है, जो इनके फैंस को काफी पसंद आती है। वहीं अब इनकी शादी की खबरें काफी वायरल हो रही है।
क्या Jennifer Winget से शादी करेंगे Karan Wahi
Contents
दरअसल बीते दिन से ही जेनिफर विंगेट और करण वाही की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कंई मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों बेस्ट फ्रेंड्स जल्द ही शादी करने वाले है। वहीं अब करण ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल जब हिंदुस्तान टाइम्स ने उनसे ये सवाल किया तो एक्टर ने कहा कि- “Fake News”, यानि उनकी और जेनिफर की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Karan Wahi-Jennifer Winget की शादी का सच
वहीं इसके अलावा करण ने इंस्टाग्राम पर भी कुछ पोस्ट शेयर करते हुए जेनिफर विंगेट संग शादी की खबरों का खंडन किया है। करण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट की शुरूवात में एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी देखी जा सकती है। वहीं इसके बाद उन्होंने लिखा, “फ्री की PR के लिए बहुत शुक्रिया।”

इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ से बनी और अदिति (जो काफी अच्छे दोस्त होते है) की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है- “कुछ रिश्ते प्यार से भी बड़े होते है।” वहीं करण ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए रेड हार्ट और नजर न लगने वाली इमेजी लगाई है।
करण वाही और जेनिफर विंगेट के शो
जानकारी के लिए बता दे कि Jennifer Winget और करण वाही की पहली मुलाकात साल 2007 में हुई थी। ये दोनों टीवी सीरियल ‘दिल मिल गए’ के दौरान मिले थे। इस शो में जेनिफर ने डॉ रिद्धिमा मोदी का किरदार निभाया था। वहीं करण डॉ सिद्धांत मोदी के किरदार में नजर आए थे। वहीं बीते साल यानि 2025 में इन दोनों को वेब सीरीज ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ में साथ देखा गया था।

दो दशक से भी अधिक समय से दोस्त है करण-जेनिफर
बताते चलें की रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी Jennifer Winget और करण वाही काफी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करते है। करण कंई इंटरव्यू के दौरान बता चुके है कि वे जेनिफर को अपनी फैमिली की तरह मानते है। हालाँकि दोनों की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
यह भी देखें: Zakir Khan ने न्यूयॉर्क MSG में हिंदी में परफॉर्म कर रच दिया इतिहास, मिला स्टैंडिंग ओवेशन





