12 Jyotirlinga: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन पुरे कर लिए है। एक्ट्रेस को ऐसा करने में एक दशक का समय लग गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती है। गौरतलब है कि कंगना काफी धार्मिक प्रवृति की है। वे अक्सर मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ करते नजर आती है। वहीं इसी बीच हाल ही में कंगना ने बताया की उन्होंने पवित्र 12 ज्योर्तिलिंगों (12 Jyotirlinga) के दर्शन पुर कर लिए है।
12 Jyotirlinga के दर्शन कर कंगना रनौत ने जताई खुशी
Contents
दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उन्हें भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान पीले कलर का सूट पहने नजर आई, वहीं इसके साथ उन्होंने हरे रंग का दुपट्टा कैरी किया था। इस दौरान उन्हें महादेव की भक्ति में लीन देखा जा सकता है।
साल के अंतिम दिनों में भक्ति में लीन दिखी कंगना रनौत
बता दे कि पिछले कुछ दिनों से कंगना देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कर रही है। कुछ दिनों पहले उन्होंने घृश्मेश्वर, ॐकारेश्वर और वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन किए थे। एक्ट्रेस ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
वहीं 12 Jyotirlinga के दर्शन पुरे होने पर एक्ट्रेस ने बेहद खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी ये यात्रा पहले सयोंगवश शुरू हुई थी। हालाँकि पिछले कुछ समय से उन्होंने खुद से निर्णय लेते हुए सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पुरे किए।
12 Jyotirlinga के दर्शन करने में कंगना को लगे 10 साल
कंगना ने लिखा, “महादेव की कृपा से और मेरे पूर्वजों के पुण्य कर्मों से आज मैंने सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पुरे कर लिए है। अंत में भीम शंकर के दर्शन किए। यह मेरे लिए एक दशक से भी अधिक की यात्रा थी। शुरू में तो यह सभी ट्रेवल के सयोंगवश शुरू हुआ। हालाँकि हाल ही में मैंने एक सचेत निर्णय किया और सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पुरे किए।”
कंगना ने बताई भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की खासियत
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “मेरे लिए अंतिम ज्योतिर्लिंग भीमाशंकर थे। यह एकमात्र एक ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जिसमें शिव और शक्ति दोनों को अर्धनातिश्वर की तरह एक ही लिंग में स्थापित किया गया है। दिन के अधिकांश समय यह चाँदी की परत से ढका रहता है। नीचे स्थित प्राचीन लिंगम को देखने के मुश्किल से 10 मिनट का समय मिलता है। मैं किसी तरह उसे भी देखने में कामयाब रही। हर हर महादेव।”

