Durga Puja 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी ने इस साल भी माँ दुर्गा का भव्य पंडाल लगाया। वहीं पूजा के दौरान ये दोनों एक्ट्रेस अपने अंकल देब मुखर्जी को याद कर भावुक हो गई।
पुरे देश में इन दिनों नवरात्री को धूम मची हुई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी भी हर साल मुंबई अपने परिवार के साथ माँ दुर्गा के लिए भव्य पंडाल लगाती है। इस साल भी इन्होने भव्य Durga Puja का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
Durga Puja 2025
इस साल भी काजोल ने अपने पुरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाया। सामने आई वीडियो में उन्हें रानी मुखर्जी, तनीषा और अयान सहित अपने पुरे परिवार के साथ पूजा करते देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान काजोल और रानी अपने स्वर्गीय अंकल देब मुखर्जी को याद कर भावुक हो गई, जिनका इसी साल मार्च में निधन हुआ है। बता दे कि देब हर साल काजोल और पुरे परिवार के साथ काफी धूमधाम से ये त्यौहार मनाते थे।
काजोल-रानी को आई अंकल देब की याद
सामने आए वीडियो में काजोल को पहले रानी मुखर्जी से गले मिलते देखा जा सकता है। इस दौरान वे काफी इमोशनल नजर आ रही है। वहीं इसके बाद वे अपने कजिन अयान से गले मिलती है। इस वीडियो को देखकर फैंस कयास लगा रहे है कि वे जरूर अपने अंकल को याद कर रही होंगी।
युग और न्यासा की क्यूट बॉन्डिंग
वहीँ दुर्गा पूजा के दौरान अजय देवगन और काजोल के बच्चों युग और न्यासा के बीच क्यूट सी बॉन्डिंग देखने को मिली। सामने आए वीडियो में न्यासा येलो कलर का सूट पहने काफी प्यारी लग रही है। वहीं युग को भी कुर्ता-पायजामा पहने ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है।

