John Abraham Latest Look

John Abraham का लेटेस्ट लुक देख परेशान हुए फैंस, 53 की उम्र में एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल 

John Abraham: बॉलीवुड के सबसे मस्कुलर और शानदार पर्सनेलिटी वाले एक्टर्स में से एक जॉन अब्राहम का लेटेस्ट लुक देख फैंस हैरान-परेशान हो गए। दरअसल वे…

हिंदी सिनेमा में कंई ऐसे अभिनेता है जो अपनी फिटनेस और शानदार पर्सनेलिटी के लिए जाने जाते है। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) भी इन्ही में से एक है। अक्सर अपनी मस्कुलर बॉडी और चार्मिंग पर्सनेलिटी के लिए मशहूर जॉन अब्राहम का लेटेस्ट लुक देख फैंस थोड़े हैरान-परेशान हो गए।

John Abraham को पहचानना हुआ मुश्किल

दरअसल सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम की लेटेस्ट तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। इन फोटोज में जॉन क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे है। वहीं इस दौरान वे थोड़े कमजोर और बूढे से लग रहे है।

फैंस कर रहे John Abraham के लेटेस्ट लुक पर रिएक्ट

जॉन अब्राहम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इन फोटोज पर खूब रिएक्ट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये क्या हो गया है जॉन भाई को।’ एक ने लिखा, ‘अरे गाइज, अब इनकी उम्र हो गई, बात को समझो।’ वहीं कमेंट सेक्शन में कंई फैंस एक्टर का बचाव करते नजर आए। फैंस का कहना है कि जॉन ने उनकी मूवी की शूटिंग के लिए ऐसा लुक अपनाया है।

इन फिल्मों में नजर आएँगे जॉन अब्राहम

बात करें John Abraham की अपकमिंग फिल्मों की तो वे जल्द ही पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक ‘मारिया आईपीएस’ में नजर आएँगे। इस मूवी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं इसके अलावा जॉन के पास Force 3 भी है। इस मूवी की शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन Bhav Dhulia कर रहे है।

यह भी देखें: Welcome 3: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग हुई पूरी, क्रिसमस पर सामने आई पूरी कास्ट की झलक 

यह भी देखें: जानिए रियल लाइफ में कैसी है कैटरीना कैफ 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top