बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने IPL 2026 शुरू होने से एक दिन पहले विराट कोहली से मुलाकत की। किंग कोहली संग इस मुलाकात को एक्टर ने ‘विराट लम्हा’ बताया।
IPL 2026 के आगाज से ठीक एक दिन पहले विराट कोहली की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत ने आज किंग कोहली से मुलाकात की और कुछ समय उनसे बातचीत की।
IPL 2026 से पहले विराट कोहली से मिले जयदीप अहलावत
Contents
दरससल हाल ही में जयदीप अहलावत ने विराट कोहली संग मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। लुक की बात करें तो इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे है। कोहली को इस दौरान वाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने देखा जा सकता है। वहीं जयदीप भी वाइट पैंट्स के साथ प्रिंटेड शर्ट और जैकेट पहने नजर आए।
वहीं बैंगलुरु में कोहली संग हुई इस मुलाकात को एक्टर ने विराट लम्हा बताया। दरअसल इस पोस्ट के कैप्शन में जयदीप अहलावत ने लिखा, “विराट लम्हा। आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले। आखिरकार आपसे मिलकर बेहद खुशी हुई। आपके टाइम के लिए धन्यवाद, कैप्टन।”
कल होगा आईपीएल का पहला मैच
गौरतलब है कि विराट कोहली की टीम यानि आरसीबी IPL 2026 में एक डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेंगे। वे कल 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइज हैदराबाद के खिलाफ खेलते नजर आएँगे।
जयदीप अहलावत की फिल्में
वहीं जयदीप अहलावत की प्रोफेशनल लाइफ कि बात करें तो ये बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में से एक है। इन्हे पिछली बार फैमिली मैन सीजन 3 में विलेन के किरदार में देखा गया था। वहीं अब ये अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ में नजर आ सकते है।
यह भी देखें: Premanand Maharaj से मिलते ही छल्के अनुष्का शर्मा के आंसू, पति विराट कोहली के साथ वृंदावन पहुंची एक्ट्रेस

